बिना बताए घूमने जाने के विरोध पर कर डाली पत्नी की हत्या

थाना झिझाना थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में बुधवार सुबह पत्नी की हत्या करने के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था। बल्कि बिना बताए घूमने जाने पर टोकने से नाराज होकर पति ने अपनी पत्नी को मार डाला था। उसने कई वार फावड़े से किए। यह सब उसने जूनून के चलते किया था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:23 PM (IST)
बिना बताए घूमने जाने के विरोध पर कर डाली पत्नी की हत्या
बिना बताए घूमने जाने के विरोध पर कर डाली पत्नी की हत्या

जेएनएन, शामली। थाना झिझाना थाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी में बुधवार सुबह पत्नी की हत्या करने के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था। बल्कि बिना बताए घूमने जाने पर टोकने से नाराज होकर पति ने अपनी पत्नी को मार डाला था। उसने कई वार फावड़े से किए। यह सब उसने जूनून के चलते किया था।

गांव पुरमाफी में बुधवार सुबह पिकी उर्फ नीलम (36) पत्नी अनुज अपने घर में झाडू लगा रही थी। इसी दौरान अनुज पत्नी को बिना बताए घर से बाहर घूमने के लिए निकल गया था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा था और जब वापस लौटा तो पिकी ने उसे बिना बताए जाने पर कहासुनी करना शुरू कर दिया था। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया था। तब आव देखा न ताव, अनुज ने पास में रखा फावड़ा उठाकर पत्नी पर वार करने शुरू कर दिए थे। इस दौरान उस पर जूनून सा सवार हो गया था। यह जानकारी झिझाना थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपित के स्वजनों ने बताया कि अनुज शराब पीने का शौकीन था। परिवार के लोग उसकी इस हरकत से परेशान रहते थे। इसी के चलते उसे दवाई भी दिलाई गई थी, पिछले एक सप्ताह से वह शराब नहीं पी रहा था लेकिन परेशान रहने लगा था। हर वक्त झुंझालाया सा रहता था। यहीं कारण है कि बुधवार को जब वह घूम कर वापस लौटा तो पत्नी ने उसे इस बात पर टोक दिया। सुबह के समय पत्नी की रोक टोक उसे नागवार गुजरी और उसने फावड़े से पत्नी की हत्या कर डाली। पकड़े जाने पर आरोपित ने पूछताछ के दौरान घटना पर अफसोस जताया।

-

पंकज ऐरन

chat bot
आपका साथी