कहां छिपे हैं रोहिग्या, जिले में चला सर्च अभियान

अलीगढ़ में रोहिग्या दो सगे भाइयों के सोना तस्करी के आरोप में पकड़े जाने के बाद शामली जनपद की पुलिस व खुफिया विभाग जागा है। अधिकारियों के आदेश पर जनपदभर में मंगलवार को रोहिग्या की तलाश में गोपनीय सर्च अभियान चला। खुफिया विभाग ने विशेष तौर पर थानाभवन क्षेत्र में रोहिग्या को तलाशा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:57 PM (IST)
कहां छिपे हैं रोहिग्या, जिले में चला सर्च अभियान
कहां छिपे हैं रोहिग्या, जिले में चला सर्च अभियान

शामली, जागरण टीम। अलीगढ़ में रोहिग्या दो सगे भाइयों के सोना तस्करी के आरोप में पकड़े जाने के बाद शामली जनपद की पुलिस व खुफिया विभाग जागा है। अधिकारियों के आदेश पर जनपदभर में मंगलवार को रोहिग्या की तलाश में गोपनीय सर्च अभियान चला। खुफिया विभाग ने विशेष तौर पर थानाभवन क्षेत्र में रोहिग्या को तलाशा।

जनपद शामली का रोहिग्या से पुराना नाता रहा है। थानाभवन के जलालाबाद क्षेत्र में करीब दस साल पहले रोहिग्या की पूरी बस्ती हुआ करती थी, लेकिन बाद में यह लोग पुलिस व प्रशासन की सख्ती के चलते जनपद को छोड़कर ले गए थे। हालांकि इनमें से कुछ लोग इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। इन लोगों के थानाभवन क्षेत्र में रहने की जानकारी अधिकारियों के होने के बाद पुलिस ने अभियान शुरू किया था। इसके बाद सभी लोग भूमिगत हो गए थे। वर्ष 2015 में थानाभवन के एक मोहल्ला में बांग्लादेशी यासीन पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करने के दौरान सामने आया था। पुलिस की जांच शुरू होते ही वह चकमा देकर रातोंरात परिवार सहित लापता हो गया था। उसने थानाभवन में रहते हुए पहचान पत्र, बैंक में खाता भी खुलवा लिया था। उसके बारे में जांच-पड़ताल में पुलिस और खुफिया विभाग ने कार्रवाई की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी दोनों ही टीम लापता यासीन को आज तक तलाश नहीं कर पाई। थक हारकर इस मामले में 15 जून 2015 को यासीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। चूंकि यासीन को बांग्लादेशी बताया जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने उसके रोहिग्या होने से भी इंकार नहीं किया था। इसके बाद वर्ष 2019 में थानाभवन में म्यामांर निवासी चार युवक रोहिग्या पकड़े गए थे।

अब अलीगढ़ में दो सगे भाइयों रोहिग्या के सोना तस्करी के आरोप में पकड़े जाने के बाद जनपद पुलिस और खुफिया विभाग को थानाभवन से पकड़े चार युवकों व लापता यासीन याद आ गया। अधिकारियों ने थानाभवन क्षेत्र में जिले में रोहिग्या की वर्तमान में स्थिति का पता लगाने के आदेश दिए। मंगलवार को जनपद पुलिस और खुफिया विभाग जाग उठा। थानाभवन, जलालाबाद व आसपास गांवों में सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक दोनों टीम जांच-पड़ताल में जुटी थी। उधर, अभियान के बारे में दोनों ही टीमों ने चुप्पी साधी हुई है। अधिकारियों ने जताई अनभिज्ञता

बिहार के दरभंगा में विस्फोट प्रकरण में पार्सल पर शामली का मोबाइल नंबर लिखा मिला था। पार्सल में ही विस्फोट हुआ था। नंबर किसका है। यह जांच की जा रही है। शामली पुलिस अधीक्षक व खुफिया विभाग ने मामले में जानकारी होने से इंकार किया है। इन्होंने कहा

अलीगढ़ में रोहिग्या भाइयों के पकड़े जाने के बाद उन्होंने शामली जनपद में सर्च कराया है। ऐसा कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

-सुकीर्ति माधव, पुलिस अधीक्षक।

chat bot
आपका साथी