राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

कांधला के गांव डूडार में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू मावी का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:50 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:50 PM (IST)
राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

शामली, जागरण टीम। कांधला के गांव डूडार में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू मावी का स्वागत किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय वीर गुर्जर के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अतेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष पद पर रघुनंदन व प्रदेश सचिव के पद पर प्रशांत चौहान की नियुक्ति की गई। संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। व्यवस्था ग्राम प्रधान अतेंद्र सिंह चौहान ने की। इस दौरान संचालन सुरेंद्र नंबरदार ने किया। इस दौरान संजीव प्रधान, रविद्र प्रधान, विकास चौहान, सरवन कुमार,रवि चौहान, अशोक चौहान, सौरभ चौहान, समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। विपिन बने रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष

शामली : राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील ने शामली के गांव कुड़ाना निवासी विपिन कुमार वाल्मीकि को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जिस उद्देश्य व भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। उसका पूरा निर्वहन किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील ने निर्देश दिए है कि आगामी 10 दिनों में नगर एवं वार्ड स्तर पर पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर कमेटी का गठन कर अवगत कराए। नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य पर लगा ब्रेक

संवाद सूत्र, कैराना : क्षेत्र में बारिश के चलते नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। मौसम साफ होने के बाद कार्य चलने की संभावना हैं।

पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 709एडी कैराना यमुना ब्रिज से बाइपास से होते हुए गुजरेगा, जिस पर कार्य तेजी के साथ चल रहा था। मंगलवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। इस कारण फिलहाल हाईवे के निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया है। निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने फिलहाल हाईवे पर लगाए गए संसाधनों को भी खड़ा कर दिया है। बारिश के बीच कार्य कर पाना असंभव हो जाता है। माना जा रहा है कि मौसम साफ होने के बाद कार्य चालू होगा।

chat bot
आपका साथी