स्वयंसेवकों ने पूर्वी यमुना नहर पर चलाया सफाई अभियान

प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पूर्वी यमुना नहर पर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर नहर और पटरी पर सफाई की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:16 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने पूर्वी यमुना नहर पर चलाया सफाई अभियान
स्वयंसेवकों ने पूर्वी यमुना नहर पर चलाया सफाई अभियान

शामली, जागरण टीम। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पूर्वी यमुना नहर पर प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर नहर और पटरी पर सफाई की।

शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला सह नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डा. अशोक श्रोती के निर्देशन में पूरे प्रदेश में एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच मध्य सिगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एनएसएस के जिला सह जिला नोडल अधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में शामली के स्वयंसेवकों ने पूर्वी यमुना नहर के पास घाटों तथा पटरी पर सफाई तथा जागरूकता अभियान चलाया। डा. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा अष्टमी तथा महानवमी के तहत मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन बहुत बड़ी संख्या में किया जाता है। इससे नहर में पटरी तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बहुत मात्रा में खाली पानी की बोतल तथा पालीथिन बहुत जमा हो जाती है। प्लास्टिक की बोतलें और पालीथीन हम सभी के लिए अभिशाप हैं। यह बहुत लंबे समय तक नष्ट नहीं होती हैं तथा जब हम इसे खुले स्थानों पर फेंक देते हैं तो आवारा पशु भी इसका सेवन कर लेते हैं, जो उनके जीवन के लिए भी खतरनाक सिद्ध होती है। डा. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि हम सिगल यूज प्लास्टिक रूपी रावण को इस संसार से नष्ट करने में सहयोग करेंगे तथा प्रकृति को सुंदर बनाएंगे। 'स्वच्छ भारत का सपना प्लास्टिक मुक्त हो देश अपना' अभियान को हम घर-घर तक पहुंचाएंगे तथा हम सभी प्रकृति को प्लास्टिक मुक्त बनाकर स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे। समाज के हर वर्ग को प्लास्टिक त्यागने कपड़े कागज के थैली के प्रयोग को प्रेरित करेंगे। हम सभी स्वच्छता के इस अभियान को घर-घर तक जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान समाजसेवी डा. रितु जैन, स्वयं सेवक मनीष अली, दीपा, विकेंद्र देशवाल, रवित, आमिल, सतीश, पूजा, रिया संगल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी