किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव होगा संपर्क

जेएनएन शामली किसानों के गाजीपुर बार्डर जाने का सिलसिला और तेज होगा। ज्यादा संख्या में किसानों को गाजीपुर बार्डर पहुंचने के लिए कहा गया है। उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन शामली इकाई की बैठक में पदाधिकारियों ने व्यक्त किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:39 PM (IST)
किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव होगा संपर्क
किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव होगा संपर्क

जेएनएन, शामली: किसानों के गाजीपुर बार्डर जाने का सिलसिला और तेज होगा। ज्यादा संख्या में किसानों को गाजीपुर बार्डर पहुंचने के लिए कहा गया है। उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन शामली इकाई की बैठक में पदाधिकारियों ने व्यक्त किए।

जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि अब किसान आंदोलन और तेज होगा। इसके लिए गांव-गांव जाकर संपर्क किया जाएगा। आंदोलनरत किसानों को तीन महीने से कठिनाई झेलते हुए हो गए, लेकिन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। किसान पूरी तैयारी के साथ् दिल्ली चलें। भाकियू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को गाजीपुर बार्डर जाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह लड़ाई लंबी चलने वाली है। किसान अपनी लड़ाई के साथ-साथ आम जन की लड़ाई भी लड़ रहे हैं। व्यापारियों को असीमित भंडारण की सुूविधा देकर आम जनता के लिए मुसीबत खड़ी की जा रही है। भाकियू किसानों के साथ हर स्थिति में खड़ी है। इस दौरान शहर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, आमिर राव, गयूर हसन, दीपक शर्मा, अरविद खोड़समा,

प्रदीप त्यागी सहित काफी संख्या में भाकियू पदाधिकारी शामिल रहे।

पी 11, सपा नेता मांगेराम ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

जागरण संवाददाता, शामली: समाजवादी पार्टी के शामली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मांगेराम मलिक ने लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से मुलाकात की। इस दौरान किसान मुद्दों और पंचायत चुनाव आदि के संबंध में चर्चा की गई। शामली जिले में हो रही राजनीतिक और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की गई। मांगेराम मलिक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किसानों का साथ देने का वादा किया है। इस दौरान काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी