ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पौधा भी रोपित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM (IST)
ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

शामली, जागरण टीम। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पौधा भी रोपित किया गया।

रविवार को गांव कंडेला में स्थित चौधरी मानसिंह राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार वर्मा ने ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए भटक रहे लोगों के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण तत्परता के साथ कार्य करता है और उन्हें नि:शुल्क सहायता प्रदान करता है। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बीडीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने किसानों से पराली व पत्ती न जलाने का आह्वान किया। सहायक श्रमायुक्त डॉ. संतोष अग्रहरि ने श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक किया। वहीं, कार्यक्रम के उपरांत कॉलेज परिसर में पौधा भी रोपित किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत वसीम अहमद, राजस्व निरीक्षक सोहनपाल सिंह, कंडेला प्रधान पति सोनू चौहान, शेखूपुरा प्रधान पति अजय चौहान उर्फ मिटू, अमित प्रधान हिगोखेड़ी, राकेश प्रधान जगनपुर, विलियम प्रधान, रामबीर प्रधान, एडवोकेट नेत्रपाल चौहान, एडवोकेट प्रमोद चौहान, एडवोकेट शिवकुमार चौहान आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। रैली की सफलता के लिए आज होगा मंथन

शामली : जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी 11 नवंबर में डीएवी कालेज बुढ़ाना में आयोजित रैली को सफल बनाने की रणनीति पर आज चर्चा की जाएगी। इसके लिए आज कार्यालय पर दोपहर 12:30 बजे डा. मान सिंह यादव इलाहाबाद-झांसी खंड से स्नातक सीट से विजयी हुए विधान परिषद सदस्य का स्वागत समारोह भी होगा। -जासं

chat bot
आपका साथी