महामारी के दौर में याद आ रहे हैं संयुक्त परिवार

विश्व परिवार दिवस के मौके पर सेंट आरसी स्कूल में आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से विश्व परिवार दिवस के बारे में विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:19 PM (IST)
महामारी के दौर में याद आ रहे हैं संयुक्त परिवार
महामारी के दौर में याद आ रहे हैं संयुक्त परिवार

जेएनएन, शामली। विश्व परिवार दिवस के मौके पर सेंट आरसी स्कूल में आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से विश्व परिवार दिवस के बारे में विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित भी किया।

शनिवार को शामली के सेंट आरसी स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू संगल ने बताया कि विश्व परिवार दिवस के मौके पर बच्चों ने आनलाइन कार्यक्रम के दौरान भाषण कविता, कला, प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन अरविद संगल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि 15 मई को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय और दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है। विश्व परिवार दिवस यह दर्शाता है कि विश्व परिवारों में कैसे आपसी भाईचारा रखना है। आज इस महामारी के दौर में हम फिर से संयुक्त परिवारों को याद करते हैं।

परिवार यदि संयुक्त हो तो घर में किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं रहती। क्योंकि उस परिवार का माहौल कितना भी तनाव में क्यों न हो, फिर भी किसी न किसी माध्यम से खुशियां आती रहती हैं। आज के दौर में खुश रहना मतलब आपकी आंतरिक शक्ति का मजबूत होने का सूचक है। जो व्यक्ति ज्यादा खुश रहते हैं। वह ज्यादा स्वस्थ हैं। विभिन्न कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम संचालन समिति सदस्य रिचा आर्य, निशा नायर, अंजू मलिक, इंदु नामदेव ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी मौजूद रहे। इस दौरान शालिनी गर्ग, सीमा पांचाल, विशाखा गोयल, देबनविता, कनिष्का मित्तल, निधि भारद्वाज, सीमा जैन, विदिशा, प्रतिभा शर्मा, अनिता वत्स, कविता संगल, आदित्य कुमार, रविन्द्र पाल सिंह मलिक, पंकज कुमार गोयल, रवि हुड्डा, हर्षित मित्तल, विनय नायर व सतीश जैन लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी