हत्यारोपित पक्ष ने लगाया घर में तोड़फोड़-चोरी का आरोप

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर उनके घर में तोड़फोड़ करने व लाखों का सामान चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:06 PM (IST)
हत्यारोपित पक्ष ने लगाया घर में तोड़फोड़-चोरी का आरोप
हत्यारोपित पक्ष ने लगाया घर में तोड़फोड़-चोरी का आरोप

शामली, जागरण टीम। कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर उनके घर में तोड़फोड़ करने व लाखों का सामान चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में 30 मार्च को सहेंद्र व सतपाल पक्ष में विवाद हो गया था। फायरिग में गोली लगने से महिला गजना की मौके पर व घायल ललतेश की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस के डर से आरोपित परिवार अपने-अपने घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लगभग 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कई दिन पूर्व आरोपित परिवार के लोगों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा करते हुए गांव में भिजवाए जाने की मांग की थी।

एसपी के आदेश पर बुधवार की शाम को पुलिस ने आरोपित परिवार के अन्य लोगों को गांव में छुड़वा दिया। आरोपित परिवार के रविद्र, गोविदा, मंगल, ब्रहम सिंह व महीपाल का आरोप है कि सहेंद्र पक्ष के लोगों ने उनके कई घरों के ताले तोड़कर तोड़फोड़ की और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। विकास के घर में खड़ी नई स्पलेंडर बाइक में तोड़फोड़ कर बाइक के दोनों पहिए भी बदल कर ले गए। आरोपित परिवार के लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि सूचना मिली है। कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी