वैक्सीन की कमी, लक्ष्य और केंद्र हुए कम

वैक्सीन की कमी के बीच टीका उत्सव तो शुरू हो गया है। लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले केंद्र और लक्ष्य कम को किया गया है। कोविशील्ड वैक्सीन रविवार तड़के पहुंची है लेकिन अगली खेप कब आएगी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:57 PM (IST)
वैक्सीन की कमी, लक्ष्य और केंद्र हुए कम
वैक्सीन की कमी, लक्ष्य और केंद्र हुए कम

जेएनएन, शामली। वैक्सीन की कमी के बीच टीका उत्सव तो शुरू हो गया है। लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले केंद्र और लक्ष्य कम को किया गया है। कोविशील्ड वैक्सीन रविवार तड़के पहुंची है, लेकिन अगली खेप कब आएगी, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है।

एक अप्रैल से 45 वर्ष आयु से अधिक के सभी लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हुई है। पहले दिन 5500, दूसरे दिन एक हजार, तीसरे दिन 4100 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद प्रतिदिन 7500 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा जा रहा था और केंद्रों की संख्या 55 थी। शुक्रवार तक वैक्सीन नहीं आई थी और ऐसे में शनिवार को जिला संयुक्त अस्पताल के एक केंद्र पर टीकाकरण हुआ था और लक्ष्य 300 लोगों का रखा था। 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जाना है। तैयारी तो पहले दिन 57 केंद्रों पर आठ हजार लोगों के टीकाकरण की थी। रविवार तड़के कोविशील्ड की 15 हजार डोज पहुंची, लेकिन 46 केंद्र ही बनाए गए हैं और लक्ष्य 6600 का रखा गया। टीका उत्सव के आगामी तीन दिनों में भी यही स्थिति रह सकती है। अगर केंद्रों पर अधिक लोग पहुंचे तो केंद्रों की संख्या और लक्ष्य दोनों में और कमी भी हो सकती है। कोवैक्सीन के नौ केंद्रों पर टीकाकरण बंद

कोवैक्सीन की डोज 11 केंद्रों पर लगाई जा रही थी। शनिवार को एक भी केंद्र नहीं था। रविवार को भी 11 में से सिर्फ दो ही केंद्र सीएचसी कुड़ाना और रेलवे अस्पताल में ही बनाए गए। कोवैक्सीन की डोज कम हैं। आगरा से आई वैक्सीन कोविशील्ड की है। दरअसल, जिस वैक्सीन की पहली डोज लगती है, उसी की दूसरी डोज अनिवार्य है। कोवैक्सीन की 540 डोज ही बची हैं। कोविशील्ड की पहले से करीब 1900 डोज बची थी और 15 हजार और मिली हैं। 1.12 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य

अप्रैल माह में 45 वर्ष आयु से अधिक के 112800 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दस अप्रैल तक 20226 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उक्त में पहली और दूसरी डोज लगवाने वाले शामिल हैं। इन्होंने कहा.

कोवैक्सीन की डोज बहुत कम हैं। इसलिए दो केंद्रों पर उक्त वैक्सीन को लगानी की व्यवस्था की गई है। कोविशील्ड दो से तीन दिन के पर्याप्त है। उम्मीद है कि समय रहते वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

-डा. राजकुमार सागर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, शामली

chat bot
आपका साथी