49 बूथ पर हुआ टीकाकरण, 5528 को लगी वैक्सीन

शामली जेएनएन। जिले में 49 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। 7200 के लक्ष्य के सापेक्ष 552

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:11 PM (IST)
49 बूथ पर हुआ टीकाकरण, 5528 को लगी वैक्सीन
49 बूथ पर हुआ टीकाकरण, 5528 को लगी वैक्सीन

शामली, जेएनएन। जिले में 49 बूथों पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। 7200 के लक्ष्य के सापेक्ष 5528 लोगों को टीका लगा। अधिकांश बूथों पर भीड़ नजर आई। वहीं, गुरुवार को वैक्सीन नहीं आई है।

वैक्सीन की कमी के कारण बुधवार को 17 बूथ पर ही टीकाकरण हुआ था। गुरुवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 33 बूथ रहे और 5300 को टीक लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 3903 का टीकाकरण हुआ। 3355 को पहली और 548 को दूसरी डोज लगी। लक्ष्य के सापेक्ष 73.64 फीसद टीकाकरण हुआ।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 16 बूथ रहे। 1900 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था और 1625 को वैक्सीन लगी। 1007 को पहली और 618 को दूसरी डोज लगाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष 85.53 फीसद टीकाकरण हुआ और 163 वायल खर्च हुईं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में बूथ अधिक रहते हैं। शुक्रवार के लिए भी उक्त उम्र वर्ग में 33 बूथ प्रस्तावित हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि गुरुवार को वैक्सीन नहीं आई है, लेकिन शुक्रवार को आने की पूरी उम्मीद है। बुधवार को कोविशील्ड की छह हजार डोज मिल गईं थी। उपलब्धता के हिसाब से ही बूथ निर्धारित किए जाते हैं। लोगों में जागरूकता भी बढ़ रही है। काफी बूथों पर लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो रहा है। कलस्टर के तहत फिलहाल टीकाकरण नहीं हो रहा है। टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वैक्सीन आने के बाद लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं तभी कोरोना से बचाव होगा।

chat bot
आपका साथी