37 बूथों पर हुआ टीकाकरण, 7494 को लगा टीका

जिले में मंगलवार को 37 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। अधिकांश जगहों पर भीड़ रही और लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 5550 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था और 7494 को वैक्सीन लगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 10:58 PM (IST)
37 बूथों पर हुआ टीकाकरण, 7494 को लगा टीका
37 बूथों पर हुआ टीकाकरण, 7494 को लगा टीका

शामली, जागरण टीम। जिले में मंगलवार को 37 बूथों पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। अधिकांश जगहों पर भीड़ रही और लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 5550 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था और 7494 को वैक्सीन लगी।

स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 31 बूथ रहे और 4950 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 6552 को टीका लगा। 5457 को पहली और 1095 को दूसरी डोज लगी। लक्ष्य के सापेक्ष 132.36 फीसद टीकाकरण हुआ।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ रहे। 600 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था और 942 ने टीका लगवाया। 614 को पहली और 328 को दूसरी डोज लगी। लक्ष्य के सापेक्ष 157 फीसद टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि सुबह बूंदाबांदी थी तो तब कम भीड़ रही, लेकिन इसके बाद सभी जगहों पर भीड़ हो गई थी। लक्ष्य के सापेक्ष 135 फीसद टीकाकरण हुआ। बुधवार के लिए भी बूथ निर्धारित कर दिए हैं। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में नौ और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ रहेंगे। अब तक 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 152376 लोगों को पहली और 56554 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 259501 को पहली और 26677 को दूसरी डोज लग चुकी है।

......

सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता आज

शामली, जागरण टीम। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता ट्रायल का आयोजन बुधवार को शहीद उधम सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता व ट्रायल का आयोजन शहीद उधमसिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके तहत आटोनामस बाडी परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी, अध्यापक, सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं ले सकेंगे। बाकी राज्य कर्मचारी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस चयन ट्रायल में कई खेलों में भाग ले सकते हैं, जिनमें टेनिस, वालीवाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिटन, टेबिल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक्स, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज कुश्ती, पावर लिफ्टिग, क्रिकेट एवं हाकी शामिल है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल आगामी 10 सितंबर को आंबेडकर स्टेडियम सहारनपुर में किया जाएगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता 13 व 14 सितंबर को विभिन्न निर्धारित जिलों में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी