बालिकाओं की शिक्षा-सुरक्षा के लिए किया जागरूक

शामली जेएनएन। कस्बे में महिला मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इसके तहत बालिका सुरक्षा शिक्षा दीक्षा आत्मसुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंशुमन ने कहा कि महिलाओं युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक करना ही मिशन का उद्देश्य है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:22 PM (IST)
बालिकाओं की शिक्षा-सुरक्षा के लिए किया जागरूक
बालिकाओं की शिक्षा-सुरक्षा के लिए किया जागरूक

शामली, जेएनएन।

कस्बे में महिला मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। इसके तहत बालिका सुरक्षा, शिक्षा, दीक्षा, आत्मसुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंशुमन ने कहा कि महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक करना ही मिशन का उद्देश्य है।

बुधवार को कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि महिलाओं बच्चियों को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर काल करके पुलिस को सूचना दे। इस दौरान वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108 पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी तरह हर वार्ड, स्कूल एवं सामाजिक स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। सभी महिला व छात्राओं की समस्या का समाधान होगा। सभी महिला एवं छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह, माला मेंबर, सद्दाम, संगीता, सुनीता, रामवती ,प्रिया, सोनिया, खुर्शीदा, प्रियंका, रूपा, आदि महिलाएं व छात्राएं मौजूद रहे।

जिला वालीबाल संघ की कार्यकारिणी गठित

शामली : बुधवार को बनत रोड स्थित कार्यालय पर जिला वालीबाल संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इसमें प्रदेश वालीवाल संघ उप्र के प्रर्यवेक्षक सीपी सिंह मौजूद रहे। सर्वसम्मिति से अनुज मलिक को अध्यक्ष कविद्र बालियान को सचिव व दिवाकर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रदीप, अनिल, विनय त्यागी को उपाध्यक्ष सतीश, आकाशदीप, अक्षय, वीरपाल, धर्मेंद्र मलिक, प्रमेंद्र मलिक को संयुक्त सचिव बनाया गया। इस मौके पर राहुल विवेक, अमित, ललित, श्रवण, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी