भाजपा शासन में देश-प्रदेश में बही है विकास की गंगा : राणा

थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय सभागार में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के शासन में प्रदेश गुंडा मुक्त अपराधमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:21 PM (IST)
भाजपा शासन में देश-प्रदेश में बही है विकास की गंगा : राणा
भाजपा शासन में देश-प्रदेश में बही है विकास की गंगा : राणा

शामली, जेएनएन। थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय सभागार में भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की अध्यक्षता में हुई। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के शासन में प्रदेश गुंडा मुक्त, अपराधमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है। प्रदेश में चहुंमुखी विकास सभी के सामने है। जितना विकास पिछली सरकारों ने 70 वर्षों में नहीं किया, प्रदेश में चार वर्षों में उससे कहीं अधिक विकास हो चुका है। देश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। छोटे-छोटे गांव और कस्बों को हाईवे से जोड़ा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए कमर कसने का आवाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जन जन तक भाजपा शासन के कार्य व नीति पहुंचानी चाहिए। इस दौरान हरवीर मलिक, राजेंद्र सिंह जिला महामंत्री, वीरेंद्र सिंह, राकेश राणा, अनिल गोयल, विनोद बजाज, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। बारिश से सब्जियों की फसलों को नुकसान

शामली: जिले में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई है। तेज बारिश से सब्जियों की फसलों को नुकसान है। पहले ही बारिश से काफी नुकसान हो चुका है और इसी कारण से बाजार में दामों में भी उछाल आया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि बारिश से धान और गन्ने की फसलों को फायदा ही है। सब्जियों को अधिक सिचाई की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अधिक बारिश से नुकसान होता है। पौधों से फूल गिर जाते हैं, गलन की समस्या आती है और उत्पादन प्रभावित हो जाता है। पशु चारे की फसलों को भी नुकसान होता है। हालांकि कहीं पर अधिक तो कहीं कम बारिश हुई है। हल्की बारिश का तो सभी फसलों को फायदा ही होता है।

chat bot
आपका साथी