राजनीतिक द्वेष के कारण हुई उमेश की गिरफ्तारी : योगेंद्र

जिला पंचायत वार्ड 19 से प्रत्याशी उमेश कुमार की गिरफ़्तारी को राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने विपक्षी दलों की हताशा करार दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:18 PM (IST)
राजनीतिक द्वेष के कारण हुई उमेश की गिरफ्तारी : योगेंद्र
राजनीतिक द्वेष के कारण हुई उमेश की गिरफ्तारी : योगेंद्र

शामली, जागरण टीम। जिला पंचायत वार्ड 19 से प्रत्याशी उमेश कुमार की गिरफ़्तारी को राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने विपक्षी दलों की हताशा करार दिया है।

उमेश कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर जिला कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि उमेश कुमार लंबे समय से किसान हित की लड़ाई लड़ रहे हैं। 26 जनवरी को किसान हित में उमेश कुमार ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें कई लोगों को आरोपित बनाया गया था, लेकिन करीब तीन महीने बाद पंचायत चुनाव से महज तीन दिन पहले गिरफ़्तारी केवल उमेश कुमार हुई है।

उमेश कुमार की पत्नी प्रेरणा मलिक ने कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने का परिणाम गिरफ्तारी के रूप में मिला है। यह सत्ताधारी दल के एक नेता के इशारे पर किया गया है। वरिष्ठ नेता ऋषिराज राझड़ ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में कभी इतनी द्वेष की भावना नहीं देखी। वरिष्ठ नेता अशरफ अली खान ने कहा कि किसान चुपचाप सब जोर-जब्र देख रहा है। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता इससे झुकने वाले नहीं है। इस दौरान काफी संख्या में रालोद पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पीके सिंह बने कार्यवाहक थाना प्रभारी

शामली : देर शाम पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना झिझाना प्रभारी श्यामवीर सिंह होम आइसोलेंट हैं। वहां सरकारी कार्य के लिए पुलिस के सामने परेशानी आ रही थी। इसलिए अपराध शाखा में तैनात निरीक्षक पीके सिंह को कार्यवाहक थाना प्रभारी बनाकर भेजा है। पीके सिंह पूर्व में भी झिझाना थाना प्रभारी रह चुके है और उन्हें पूरे क्षेत्र की जानकारी है। वर्तमान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है, इसी के मद्देनजर पीके सिंह को कार्यवाहक प्रभारी बनाकर भेजा है।

chat bot
आपका साथी