चुनावी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस पर पथराव

चुनावी रंजिश में गंगेरू गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों ने घेरकर पथराव कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 11:06 PM (IST)
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस पर पथराव
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस पर पथराव

जेएनएन, शामली। चुनावी रंजिश में गंगेरू गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों ने घेरकर पथराव कर दिया। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गंगेरू गांव में महबूब कुरैशी की पड़ोसी इजहार से ग्राम पंचायत चुनाव में हार जीत को लेकर बहस हो गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। गांव पहुंची पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया। जिसमें गंगेरू पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही निर्वेश कुमार घायल हो गया। घटना का जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद सीओ कैराना जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से एक पक्ष के निसार, महबूब, आस मोहम्मद, आरिफ, कय्यूम, युनूस व दूसरे पक्ष के इजहार, नसीम, रजा, गुड्डू और इजहार पुत्र आन मोहम्मद के खिलाफ बलवा सहित पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मौके से पकड़े गए निसार, महबूब, आस मोहम्मद, आरिफ, कय्यूम, युनूस व दूसरे पक्ष के इजहार का चालान कर दिया। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। किशोरी के साथ दुष्कर्म

शामली। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पीडि़ता के चाचा ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार देर शाम अपने चाचा के घर जा रही थी। रास्ते में हासरीन ने अपने दोस्त शोएब, रहीस व शमीम की मदद से किशोरी को एक मकान में खींच लिया और हासरीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो चारों युवक भाग गए। स्वजन पीड़ित किशोरी को लेकर रात में ही थाने पहुंचे। पीडिता के चाचा ने चारों युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी रोजंत ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी