मुंडेट नहर और रेलवे स्टेशन से मिला शव, शिनाख्त नहीं

मुंडेट नहर और रेलवे स्टेशन से मिला शव नहीं हो सकी शिनाख्त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 11:05 PM (IST)
मुंडेट नहर और रेलवे स्टेशन  से मिला शव, शिनाख्त नहीं
मुंडेट नहर और रेलवे स्टेशन से मिला शव, शिनाख्त नहीं

जेएनएन, शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो शव मिले हैं। दोनों की समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

मुंडेट गांव के लोगों ने पूर्वी यमुना नहर में एक शव को पानी के साथ आते देखा। इसकी सूचना आदर्श मंडी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बाहर निकाला। शव करीब तीन दिन पुराना है और चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान भी मिले हैं। उसकी उम्र 45 से 50 साल लग रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है नहर में मछली आदि के द्वारा शव को नोंचा हुआ प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही ज्यादा कुछ कहा जा सकता है। वहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में एक अधेड़ का शव मिला है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे ले लिया और उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि अधेड़ भिक्षा मांगकर गुजारा करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण साफ होगा। दोनों शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी