दो सिपाही हुए मतदान ड्यूटी से गैर हाजिर, रिपोर्ट लिखी

शनिवार को होने वाले मतदान के लिए ड्यूटी पर पहुंचे दो सिपाही गैर हाजिर हो गए। चेकिग के दौरान मामला सामने आने पर अधिकारियों ने दोनों की गैर हाजिरी दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:35 PM (IST)
दो सिपाही हुए मतदान ड्यूटी से गैर हाजिर, रिपोर्ट लिखी
दो सिपाही हुए मतदान ड्यूटी से गैर हाजिर, रिपोर्ट लिखी

जेएनएन, शामली। शनिवार को होने वाले मतदान के लिए ड्यूटी पर पहुंचे दो सिपाही गैर हाजिर हो गए। चेकिग के दौरान मामला सामने आने पर अधिकारियों ने दोनों की गैर हाजिरी दर्ज कराई है।

शनिवार को जनपद के कई गांवों में बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उप चुनाव था। उप चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होना था। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। थानाभवन के गांव सोहजनी उमरपुर में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मतदान सुरक्षा में लगी थी। यह दोनों ड्यूटी पर पहुंचे लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों चले गए।

उधर, कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी चेकिग के लिए केंद्र पर जा पहुंचे। उन्होंने दोनों पुलिस कर्मियों को नदारद पाया। थानाभवन थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों की गैर हाजिरी के बारे में अधिकारियों को जानकारी देने के बाद इसकी रिपोर्ट लिखा दी गई है। दोनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन से आए थे। वहां भी सूचना दे दी गई है। एक तरफ जहां, थाना प्रभारी ने यह जानकारी दी है, वहीं, चर्चा है कि दोनों पुलिसकर्मी आपसी विवाद के बाद ड्यूटी स्थल से चले गए थे। मेड़ काटने का लगाया आरोप

कैराना। एक किसान ने तीन पिता-पुत्रों पर खेत की मेड काटने का आरोप लगाया है। गांव पंजीठ निवासी धर्म सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही निकट उसकी भूमि स्थित है। आरोप है कि तीन पिता-पुत्रों ने उसके खेत की मेड को काट दिया तथा करीब एक फीट जमीन काटकर उसमें पिलर लगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ में अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।

संवाद सूत्र, कैराना : एक किसान ने तीन पिता-पुत्रों पर खेत की मेड काटने का आरोप लगाया है। गांव पंजीठ निवासी धर्म सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही निकट उसकी भूमि स्थित है। आरोप है कि तीन पिता-पुत्रों ने उसके खेत की मेड को काट दिया तथा करीब एक फीट जमीन काटकर उसमें पिलर लगा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ में अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी