महिलाओं के दोहरे हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार

क्षेत्र के गांव डेरा लालसिंह में पारिवारिक कलह के चलते गुरुवार की सुबह दो सगी बहनों को एक महिला के पति ने अपने भाइयों के संग मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 10:56 PM (IST)
महिलाओं के दोहरे हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार
महिलाओं के दोहरे हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार

शामली, जागरण टीम। क्षेत्र के गांव डेरा लालसिंह में पारिवारिक कलह के चलते गुरुवार की सुबह दो सगी बहनों को एक महिला के पति ने अपने भाइयों के संग मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था। मृतका के पति के अनुसार, उसकी साली का ससुराल वालों के साथ काफी समय से गृहक्लेश चल रहा था। मामले में मृतक महिला के पति ने चार भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया था। मामले में झिझाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अभी दो आरोपित फरार चल रहे हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

क्षेत्र के गांव लाल सिंह डेरा में हरियाणा के गांव रिशपुर निवासी शिवानी की शादी विक्रम निवासी लाल सिंह डेरा के साथ हुई थी। पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार को शिवानी ने अपनी बहन डिम्पल व जीजा ऋषिपाल को बुला लिया था। शनिवार की सुबह विक्रम ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी व साली डिपल को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला था। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में मृतका डिंपल के पति ऋषिपाल ने सुनील, विक्रम, विपिन व अंकुर पुत्रगण बलजोरा निवासी डेरा लालसिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया था।

मामले में इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह ने आरोपित दो सगे भाई सुनील व विक्रम पुत्र बलजोरा निवासी डेरा लालसिंह को गिरफ्तार कर रविवार का चालान कर दिया। पुलिस बाकी दोनों आरोपितों की तलाश कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी