पूर्व सांसद फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

शामली जेएनएन। शामली के कांधला के गांव अटटा में सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के बैनर तले पूर्व सां

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:18 PM (IST)
पूर्व सांसद फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद फूलन देवी को दी श्रद्धांजलि

शामली, जेएनएन। शामली के कांधला के गांव अटटा में सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के बैनर तले पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। ग्राम अटटा के शिव मंदिर स्थल पर शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप, शामली विधान सभा की प्रत्याशी और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीता कश्यप तथा किरणपाल कश्यप रहे। उन्होंने पूर्व सांसद फूलन देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पूरे देश में वीरांगना फूलन देवी की शहादत को शहादत दिवस के रूप में मना रही है।

महिला अत्याचार के विरोध में फूलन देवी ने आवाज उठाकर समाज व देश की महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीने की राह दिखाई है। उनका बलिदान हमेशा याद रहेगा। वहीं, कश्यप समाज को राजनीतिक क्षेत्र में आगे आकर अपने खोये अधिकारों को फिर से प्राप्त कर देश में अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराना है। संचालन रक्षक कश्यप ने किया। इस दौरान भरत कश्यप, डाक्टर पिंकू कश्यप, ओमबीर सिंह, अंकुश व जयपाल आदि उपस्थित रहे।

....

पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर बैठक

शामली, जेएनएन।

रविवार को मोहल्ला बरखंडी में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि फूलनदेवी पर बचपन से ही अत्याचार किए गए। उनका जन्म छोटे से गांव गोरहा में एक मल्लाह के यहां हुआ था। साल 1994 में जेल से रिहा होने के बाद वे 1996 में सपा से सांसद चुनी गई। 25 जुलाई 2001 को उनकी मृत्यु हुई। उनके जीवन पर शेखर कपूर ने बैंडिटक्वीन फिल्म भी बनाई थी। इस अवसर पर उनको श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। अध्यक्षता संजय उपाध्याय एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष रविद्र पाल ने किया। इस मौके पर कुलदीप तोमर, भूप सिंह सैनी, अशोक कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष रहीस मिर्जा, साजिद चौधरी, अनिल कुमार, आदित्य गौरव, सूरज सैनी, विवेक सैनी, महेश, विपिन व अशोक आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी