नगर में लगा जाम, रेंगकर चले वाहन

नगर में दोपहर के समय भयंकर जाम लगा। इस दौरान जाम में फंसे दोपहिया व चौपहिया वाहन रेंगते हुए चले। काफी देर जाम खुल सका लेकिन इसके लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:40 PM (IST)
नगर में लगा जाम, रेंगकर चले वाहन
नगर में लगा जाम, रेंगकर चले वाहन

शामली, जागरण टीम। नगर में दोपहर के समय भयंकर जाम लगा। इस दौरान जाम में फंसे दोपहिया व चौपहिया वाहन रेंगते हुए चले। काफी देर जाम खुल सका, लेकिन इसके लिए यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

शुक्रवार को दोपहर के समय नगर की मिल रोड-वीवी इंटर कालेज रोड पर अचानक जाम लग गया। जाम में ई-रिक्शा, चौपहिया वाहन फंस गए। हालात यह बने कि दोपहिया वाहन को भी रेंगने की हालत में चलना पड़ा। वाहनों में बैठे लोग तेज धूप के कारण गर्मी से भी बिलबिला उठे। उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण वाहनों को ही नहीं, बल्कि पैदल गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हुई।

जाम की सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को जाम खुलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक गलियां से भी निकलते देखे गए। जाम के हालात मिल रोड से लेकर विजय चौक तक रहे। काफी देर बाद जाम खुलवाया जा सका। यातायात पुलिस का कहना है कि अचानक ज्यादा वाहन आने के कारण चंद क्षणों के लिए जाम के हालात बन गए थे। जल्द ही स्थिति को संभाल लिया गया।

....

दिनभर छाए रहे बादल पर नहीं हुई बारिश

शामली, जागरण टीम। दिनभर आसमान में बादल रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि अब गर्मी भी कम हो गई है। देर शाम भी बादल डेरा जमाए हुए थे।

मौसम विभाग ने प्रदेश के काफी जिलों में अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। ऐसे में सरकार ने सभी जिलों के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार और शनिवार का अवकाश घोषित करने के आदेश किए थे। जिलाधिकारी जसजीत कौर की ओर से भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। शुक्रवार सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन करीब नौ बजे बादल छा गए थे। कईं बार बारिश की उम्मीद बनी, लेकिन बदरा बरसे नहीं। तापमान अधिकतम 31.9 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को तापमान अधिकतम 31.2 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस था।

chat bot
आपका साथी