बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह की रस्म पगड़ी आज

शामली के गांव भैंसवाल निवासी बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह का 19 सितंबर को निधन हो गया था। उनके पुत्र अजय कुमार ने बताया कि आज यानी सोमवार को गांव भैंसवाल में उनकी रस्म पगड़ी होगी। इसमें सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान समेत सभी खापों के चौधरी शामिल होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:17 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:17 PM (IST)
बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह की रस्म पगड़ी आज
बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह की रस्म पगड़ी आज

शामली, जागरण टीम। शामली के गांव भैंसवाल निवासी बत्तीसा खाप के चौधरी उदयवीर सिंह का 19 सितंबर को निधन हो गया था। उनके पुत्र अजय कुमार ने बताया कि आज यानी सोमवार को गांव भैंसवाल में उनकी रस्म पगड़ी होगी। इसमें सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान समेत सभी खापों के चौधरी शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत, देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, गठवाला खाप चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह, गठवाला खाप के राष्ट्रीय चौधरी दादा बलजीत सिंह, हरियाणा के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष व सभी खाप चौधरी और निर्वाल खाप भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुंडेट आदि सम्मिलित होंगे। खाप चौधरी उदयवीर सिंह के बड़े पुत्र विनय पंवार को पगड़ी पहनाकर बत्तीसा खाप चौधरी की जिम्मेदारी दी जाएगी। जाट एकता संगठन मनाएगा शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस

जागरण संवाददाता, शामली : राष्ट्रीय जाट एकता संगठन 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाएगा। इसके लिए आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार को कैराना रोड पर राष्ट्रीय जाट एकता संगठन की बैठक हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह नंबरदार ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस गौरव सम्मान के रूप में मनाया जाएगा। जिले में यह अपने आप में एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम करनाल रोड स्थित एमएस फार्म पर 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधि व खाप चौधरियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सरदार भगत सिंह के जीवन पर आधारित रागिनी कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी खाप चौधरी, राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी, पत्रकार, सेना के जवान मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस अवसर पर सचिन चौधरी, पंकज सरोहा, प्रवीण निर्वाल, शेखर चौधरी, मोहित खाटियान, सतेंद्र प्रधान, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह पहलवान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी