दिन में कई बार हुई बारिश, मौसम हुआ ठंडा

जासं, शामली: शुक्रवार को सुबह से ही आकाश में काले बादल छाए हुए थे। जिस कारण समझा जा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 11:21 PM (IST)
दिन में कई बार हुई बारिश, मौसम हुआ ठंडा
दिन में कई बार हुई बारिश, मौसम हुआ ठंडा

जासं, शामली: शुक्रवार को सुबह से ही आकाश में काले बादल छाए हुए थे। जिस कारण समझा जा रहा था कि दिन में किसी भी समय बारिश हो सकती है। यह आशंका सच भी साबित हुई। दोपहर में लगभग 12 बजे काले बादलों ने चारों और पूरी तरह से घेरा डाल लिया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई जो लगभग आधा घंटी चली। इसके बाद धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद ही यह धूप छिप गई। शाम के समय फिर से बूंदाबांदी शूरू हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। मौसम में ठंड बढ़ जाने के कारण आमजन अपनी दिनचर्या समाप्त कर जल्द ही अपने घरों को लौट गए। देर शाम को भी आकाश में बादल छाए रहे और मौसम बारिश का बना रहा। परिणाम स्वरुप सड़कों पर भी दिन छिपते ही सन्नाटा छा गया।

chat bot
आपका साथी