धूल भरी तेज हवा ने जीना किया मुहाल

धूल भरी तेज हवा ने जीना किया मुहाल धूल भरी हवा ने जीना किया मुहाल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 10:39 PM (IST)
धूल भरी तेज हवा ने जीना किया मुहाल
धूल भरी तेज हवा ने जीना किया मुहाल

शामली : सुबह से ही लू व गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में धूल भरी गर्म हवा ने पैदल चलने वालों को खासा परेशान किया। इससे शहर की सड़के सुनसान नजर आई।

हालांकि शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। जिसके साथ ही तेज धूप ने खूब पसीना निकाला। गर्मी का आलम यह था कि दोपहर में कुछ लोग धूप से बचने के लिए आफिसों व घरों में ही दोपहर ढलने तक दुबके रहे। दुपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटकर चलते नजर आए। धूल लोगों को परेशान करती रही। शहर व कस्बों में जगह जगह ठंडे पेय पदार्थों के स्टाल पर लोगों की भीड़ नजर आई।

chat bot
आपका साथी