आसमान में छाए बादल, किसानों के चेहरों की उड़ी हवाइयां

मंगलवार की सुबह से तेज धूप का रही। दोपहर के समय सूर्य देव अपने प्रकोप में आए गए और आसमान से आग उगलने लगे। तेज गर्म लू चलने लगी। जिसके चलते बच्चे बुजुर्ग महिलाएं तेज धूप से बचते नजर आए। कुछ लोग धूप से बचने के लिए अपने अपने आफिसों व घरों में दुबके रहे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2019 06:26 AM (IST)
आसमान में छाए बादल, किसानों के चेहरों की उड़ी हवाइयां
आसमान में छाए बादल, किसानों के चेहरों की उड़ी हवाइयां

शामली: सुबह से ही तेज धूप व गर्मी के चलते लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। दोपहर के समय लू के थपेड़ों के चलते दुपहियां वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आसमान में अचानक छाए बादल गेहूं किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे।

मंगलवार की सुबह से तेज धूप रही। तेज गर्म लू चलने लगी। जिसके चलते बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तेज धूप से बचते नजर आए। कुछ लोग धूप से बचने के लिए अपने अपने आफिसों व घरों में दुबके रहे। दुपहियां वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटे बगैर नही चल सके। हवा के साथ धूल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। दोपहर बाद अचानक आसमान में चारों तरफ बादल छा गए। बादल के चलते तेज धूप से लोगों ने निजात पाई। वही दूसरी तरफ आसमान में छाए बादल गेहूं किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। चार दिन पूर्व हुई बारिश से किसानों के गेहूं भीग गए थे। किसानों को काफी नुकसान हुआ। मंगलवार की दोपहर बाद आसमान में छाए बादल बारिश को न्यौता दे रह थे। अभी किसानों की गेहूं की फसल का कटाई का कार्य चल रहा है। बादल उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे है।

chat bot
आपका साथी