महिला हेल्प डेस्क पर हुआ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

कांधला में महिला हेल्प डेस्क पर तीन महिलाओं ने अपनी शिकायतों को दर्ज कराया। इस दौरान तीनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:41 PM (IST)
महिला हेल्प डेस्क पर हुआ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
महिला हेल्प डेस्क पर हुआ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

शामली, जेएनएन। कांधला में महिला हेल्प डेस्क पर तीन महिलाओं ने अपनी शिकायतों को दर्ज कराया। इस दौरान तीनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

महिला हेल्प डेस्क पर गुरुवार को कस्बा निवासी महिला शाहजहां पत्नी शहजाद ने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके मकान में एक किराएदार दस माह से रहता है। किराया मांगने पर किराएदार अभद्र व्यवहार करता है। पुलिस ने किराएदार को थाने बुलाकर मामले का निस्तारण कराया। कांधला देहात निवासी महिला सन्नो ने अपने दो पुत्रों पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कस्बे के शिवालय रोड निवासी नईमा ने अपने सास और ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी ने सन्नो के दोनों पुत्रों व नईमा के सास-ससुर को थाने बुलाकर मौके पर ही दोनों मामलों को निस्तारण कराया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर तीन शिकायत दर्ज की गई हैं। तीनों शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी