शादी के नाम पर ठगी करने वाली तीन महिला- दो पुरुष गिरफ्तार

कांधला क्षेत्र के गांव डूंडूखेडा में पुलिस ने शादी करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में तीन महिला व दो लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए पांचों आरोपितों का चालान कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM (IST)
शादी के नाम पर ठगी करने वाली तीन महिला- दो पुरुष गिरफ्तार
शादी के नाम पर ठगी करने वाली तीन महिला- दो पुरुष गिरफ्तार

शामली, जेएनएन। कांधला क्षेत्र के गांव डूंडूखेडा में पुलिस ने शादी करने के नाम पर ठगी करने के आरोप में तीन महिला व दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए पांचों आरोपितों का चालान कर दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव डूंडूखेडा निवासी नीटू पुत्र साधू राम ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 22 जुलाई को पूजा पुत्री चांद निवासी शिव कालोनी रामनगर करनाल हरियाणा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही उसकी पत्नी पूजा घर में कलेश करने लगी। इसी बीच पीड़ित की पत्नी पूजा का बहनोई रणपाल पुत्र बलवंत निवासी उत्तम नगर करनाल, पूजा पत्नी मनोज, काजल पत्नी रामपाल निवासी उत्तम नगर करनाल व गगन पुत्र बलकार निवासी शंभी बुटाना करनाल, तेजपाल पुत्र नामालूम व महिला कृष्णा पत्नी अशोक निवासी भैंसवाल पानीपत हरियाणा उनके घर डंडूखेडा पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग पीड़ित की पत्नी को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच गांव के ही सुरेंद्र पुत्र रुला भी मौके पर आ गया। सुरेंद्र ने बताया कि ये लोग मेरी भी पत्नी को इसी प्रकार ले गए थे और फिर नहीं भेजा था। सुरेंद्र ने बताया कि शादी कराने के नाम पर इन लोगों ने मेरे से भी डेढ़ लाख रुपये लिए थे। पीड़ित नीटू ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पत्नी पूजा व पूजा पत्नी मनोज, काजल पत्नी रामपाल, गगन पुत्र बलकार व रणपाल को हिरासत में ले लिया, जबकि तेजपाल और कृष्णा मौके से फरार हो गए। पीड़ित नीटू का आरोप है कि शादी के नाम पर रणपाल ने एक लाख रुपए लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों महिलाओं सहित पांच लोगों का चालान कर दिया। पुलिस फरार तेजपाल और कृष्णा की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि शीघ्र ही दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी