तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, 30 हुए एक्टिव केस

जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस मिले। अब एक्टिव केस 30 हो गए हैं और कुल केस की संख्या 164 हो गई है। 128 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और छह की मौत हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:37 PM (IST)
तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, 30 हुए एक्टिव केस
तीन कोरोना पॉजिटिव मिले, 30 हुए एक्टिव केस

शामली, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस मिले। अब एक्टिव केस 30 हो गए हैं और कुल केस की संख्या 164 हो गई है। 128 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और छह की मौत हो चुकी है।

जिला प्रशासन निरंतर कोविड-19 से बचाव के लिए प्रोटोकाल का पालन करने पर जोर दे रहा है। बावजूद इसके सावधानी बरतने में कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। बुधवार को मृतक निजी चिकित्सक के क्लोज कॉन्टेक्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने काकानगर से काफी लोगों के रैंडम सैंपल लिए थे। साकेत कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध और 65 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसके साथ ही देर सायं भी एक और एक्टिव केस आने पर संख्या तीन हो चुकी है। इसके साथ ही आठ लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जिसके बाद जिले में एक्टिव केस अब 30 रह गए है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव को कोविड अस्पताल झिझाना में भर्ती किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्र को सील कराया जाएगा और सैनिटाइजेशन भी होगा। संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर जांच कराई जाएगी। डीएम ने अपील की है कि सभी मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करें।

chat bot
आपका साथी