तीन तलाक देने की धमकी देने का आरोप

दहेज की मांग पूरी न करने पति अपनी पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:52 PM (IST)
तीन तलाक देने की धमकी देने का आरोप
तीन तलाक देने की धमकी देने का आरोप

शामली, जागरण टीम। दहेज की मांग पूरी न करने पति अपनी पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के सुन्ना गांव निवासी फारूक ने अपनी पुत्री रेशमा की शादी तीन वर्ष पूर्व जनपद बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी रिजवान के साथ की थी। शादी के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि बच्ची को जन्म देने के बाद से ही पति व ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। कई माह पहले विवाहिता को ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया था। उसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि कई दिनों से पति फोन कर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा है। आरोप है कि न देने पर तीन तलाक देने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान

शामली : पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेश पर यातायात पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहों पर चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान तेज गति से वाहन दौड़ाने पर कई वाहनों के चालान काटे। वाहन के कागजात पूरे न दिखाने पर भी चालान किए गए। कई वाहन चालकों को चेतावनी दी गई। कई वाहन चालक तो पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए गलियों में घुसकर वाहन भगा ले गए। यातायात जिला पुलिस अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया था।

chat bot
आपका साथी