नामांकन में खूब दिखी सत्ता की हनक

जेएनएन शामली जिला पंचायत के नामांकन में सत्ता की हनक साफ दिखाई दी। पुलिस ने दूसरे दलों के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:25 PM (IST)
नामांकन में खूब दिखी सत्ता की हनक
नामांकन में खूब दिखी सत्ता की हनक

जेएनएन, शामली : जिला पंचायत के नामांकन में सत्ता की हनक साफ दिखाई दी। पुलिस ने दूसरे दलों के प्रत्याशियों को कलक्ट्रेट के प्रवेशद्वार से पैदल प्रवेश दिया, जबकि भाजपा प्रत्याशी अपने कार और काफिले के साथ अंदर गए। कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन होने के बावजूद अधिकारी मूकदर्शक बने रहे।

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन का गुरुवार को अंतिम दिन था। इस दौरान पुलिस ने कलक्ट्रेट का प्रवेशद्वार बेरिकेडिग लगाकर रोक दिया गया। यहां से आगे प्रत्याशियों को पैदल ही प्रवेश दिया जा रहा था। प्रवेश से पहले भी प्रत्याशियों की जांच की जा रही थी। इसके अलावा कोविड गाइडलाइन का हवाला देकर प्रत्याशियों के साथ निर्धारित संख्या में ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। यदि कोई भी प्रत्याशी विरोध जताता था तो पुलिस और प्रशासन के अफसर उसे खामोशी का सबक सिखाया जा रहा था। करीब एक बजे भाजपा प्रत्याशियों का काफिला आया तो सारे नियम-कानून और मानक ताक पर रख दिए गए। पुलिस और प्रशासन के अफसरों पर सत्ता की हनक साफ दिखाई गई। चेकिग और कोविड जांच की व्यवस्था अचानक दम तोड़ गई। प्रत्याशियों की गाड़ियों के काफिले को देखते ही कलक्ट्रेट का मुख्य प्रवेश द्वार खोल दिया गया। किसी भी प्रत्याशी की कोई जांच नहीं हुई। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों को बड़ा काफिला था, लेकिन किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अफसर को अपना दायित्व याद नहीं आया। भाजपा प्रत्याशियों की गाड़ियां अंदर गईं और प्रत्याशी भी नामांकन स्थल तक गाड़ियों में ही गए। नामांकन कक्ष में भी खूब हुई मनमानी

नामांकन कक्ष में प्रत्याशियों के साथ निर्धारित संख्या में ही लोगों को जाने की अनुमति थी। इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशियों के साथ मनमानी संख्या में लोग अंदर गए। इनमें से अधिकांश ने तो मास्क तक नहीं लगा रखा था। इस दौरान व्यवस्था में जुटे किसी भी अधिकारी ने उन्हें टोकने की जहमत नहीं उठाई।

chat bot
आपका साथी