महिला आयोग की उपाध्यक्ष आज चौपाल में करेंगी शिरकत

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 10:40 PM (IST)
महिला आयोग की उपाध्यक्ष आज चौपाल में करेंगी शिरकत
महिला आयोग की उपाध्यक्ष आज चौपाल में करेंगी शिरकत

शामली, जेएनएन। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आज राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह की अध्यक्षता में ट्रांजिट हास्टल बनत में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे चौपाल आयोजित होगी। चौपाल में आयोग उपाध्यक्ष महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को सुनेंगी। शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि चौपाल कार्यक्रम में आज कोई भी महिला उपस्थित होकर आयोग उपाध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकती हैं। पश्चिम में केंद्रीय विवि की मांग हुई पूरी

शामली। शहर की संस्था अग्रवाल मित्र मंडल कई वर्षों से लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग कर रहा था। शहर की सामाजिक संस्था अग्रवाल मित्र मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांग कर रही थी। केंद्र सरकार ने बड़ौत में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी देकर संस्था की मांग पूरी कर दी है। संस्था के सचिव अनुज बंसल ने बताया कि संस्था लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। एनसीसी बी सर्टिफिकेट को परीक्षा का आयोजन

शामली : रविवार को नगर के आरके इंटर कालेज में एनसीसी बी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। एनसीसी कर्नल पीके चौधरी के निर्देशन में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। इसके पश्चात मैपरीडिग, वेपन टेस्ट, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट आदि की परीक्षा ली गई। परीक्षा में बटालियन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों के 367 पंजीकृत कैडेटों को शामिल होना था लेकिन 362 कैडेटों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मेजर अनस खान, कैप्टन केपी सिंह, रजनीश कुमार, जितेंद्र, सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुरेश कुमार, शमशेर सिंह, अजय, राकेश डोगरा, विजय, सूर्य कुमार, संजीव पंवार, योगेन्द्र कुमार, सोमपाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी