महिला आयोग की उपाध्यक्ष चौपाल में करेंगी शिरकत

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 10:43 PM (IST)
महिला आयोग की उपाध्यक्ष चौपाल में करेंगी शिरकत
महिला आयोग की उपाध्यक्ष चौपाल में करेंगी शिरकत

शामली, जेएनएन। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत आगामी 15 मार्च को उपाध्यक्ष सुषमा सिंह की अध्यक्षता में ट्रांजिट हास्टल बनत में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे चौपाल आयोजित होगी। चौपाल में उपाध्यक्ष महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को सुनेगी। शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि चौपाल कार्यक्रम में कोई भी महिला उपस्थित होकर आयोग उपाध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकती है। ब्लाक स्तर तक गठित होंगी सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी

शामली: समाजवादी पिछड़ा वर्ग की बैठक मोहल्ला पंसारियान में शनिवार को अशोक कुमार के आवास पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग संगठन जिलास्तर, विधानसभा क्षेत्र के साथ ब्लाक स्तर तक कार्यकारिणी गठित करेगा। कहा कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें। समाजवादी पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान रविद्र पाल, रहीश मिर्जा, रक्षित उपाध्याय, राजबीर सैनी, राजेंद्र कश्यप, कुलदीप तोमर, जसबीर, ओमबीर, अशोक कुमार, बिजेंद्र कुमार, महेश उपाध्याय, अनिल वत्स आदि मौजूद रहे। व्यापार मंडल की बैठक 17 को

शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की शनिवार को सुभाष चौक स्थित कार्यालय में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि 17 मार्च को शामली में कैराना रोड स्थित एक रेस्तरां में संगठन के मंत्री परिषद की बैठक होगी। प्रांतीय एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। व्यापारियों के सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सूर्यवीर सिंह, नरेंद्र अग्रवाल, वैभव गोयल, दीपक गर्ग, अंशुल मित्तल, शुभम बंसल, अमन गर्ग आदि मौजूद रहे। जासं

chat bot
आपका साथी