मजदूर के मकान की छत गिरी, बेटा घायल

दो दिन पूर्व हुई बारिश के कारण गांव मोहम्मदपुर राई में एक मजदूर के मकान की छत गिर गई। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से मजदूर का बेटा घायल हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मकान बनवाने की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:51 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:51 PM (IST)
मजदूर के मकान की छत गिरी, बेटा घायल
मजदूर के मकान की छत गिरी, बेटा घायल

शामली, जागरण टीम। दो दिन पूर्व हुई बारिश के कारण गांव मोहम्मदपुर राई में एक मजदूर के मकान की छत गिर गई। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से मजदूर का बेटा घायल हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मकान बनवाने की गुहार लगाई है।

गांव मोहम्मदपुर राई निवासी असहद पुत्र यामीन ईट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर करता है। दो दिन पूर्व हुई बारिश के कारण उसके कच्चे मकान की छत ने पानी सोख लिया, जिस कारण मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसके मकान की छत गिर गई। उस समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। हादसे में मलबे की चपेट में आने से असहद का 13 वर्षीय बेटा अरमान घायल हो गया। पीड़ित के मकान की शेष बची छत भी गिरने के कगार पर है, जिसके चलते हादसे की आशंका सता रही है। पीड़ित ने प्रशासन से मकान बनवाए जाने की गुहार लगाई है। बहनाई के भाई पर किया हमला, घायल

संवाद सूत्र, कांधला : कस्बे के सलेमपुर रोड निवासी अलीमुद्दीन के भाई की शादी जनपद बागपत के गांव सरूरपुर गांव में हुई है। शादी के बाद से ही दोनों पक्षों में विवाद चला रहा है। मंगलवार को सरूरपुर से आधा दर्जन से अधिक युवक पिकअप गाड़ी में सवार होकर कस्बे में सलेमपुर रोड स्थित अपनी बहन की ससुराल पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से अपने बहनोई के भाई अलीमुद्दीन पर हमला कर दिया।

अलीमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा होने पर आरोपित युवक गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। घायल युवक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी