कैराना पलायन के जिम्मेदार का 'जिदगी से पलायन'

कैराना पलायन के जिम्मेदार अपराधी मुकीम काला का भी जिदगी से पलायन हो गया है। यह मुकीम से पीड़ित परिवारों के लिए किसी मरहम से कम नहीं हैं। काला पर राजनीतिक संरक्षण भी मिलता रहा। समय-समय पर ऐसी चर्चाओं भी आम होती थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:32 PM (IST)
कैराना पलायन के जिम्मेदार का 'जिदगी से पलायन'
कैराना पलायन के जिम्मेदार का 'जिदगी से पलायन'

जेएनएन, शामली। कैराना पलायन के जिम्मेदार अपराधी मुकीम काला का भी जिदगी से पलायन हो गया है। यह मुकीम से पीड़ित परिवारों के लिए किसी मरहम से कम नहीं हैं। काला पर राजनीतिक संरक्षण भी मिलता रहा। समय-समय पर ऐसी चर्चाओं भी आम होती थी। शायद यही वजह थी कि मुकीम काला पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती थी। राजनीतिक संरक्षण के चलते मुकीम काला का दुस्साहस कदर बढ़ गया था कि वह पुलिस पर भी हमला कर देता था।

---

टूट चुकी थी पीड़ितों की आस

हत्या, लूट, डकैती सहित पांच दर्जन से अधिक सभी मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन चल रहे थे। इतने जघन्य अपराधों के बाद भी कोर्ट से मुकीम काला को किसी भी मामले में शीघ्र सजा नहीं हो सकी। ऐसे में पीड़ित डर के साये में रहते थे। सुरक्षा भी परिवारों को दी गई थी।

---

खंडहर बन चुका है मुकीम का मकान

मुकीम काला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गंव जहानपुरा का रहने वाला था। इस गांव में मुकीम का मकान मौजूद हैं। परिवार पहले यहीं पर रहता था लेकिन, आज मकान पर वीरानी छायी हुई है। मुकीम का मकान खंडहर में तब्दील हो चुका है।

---

कई गुर्गे जेलों में हैं बंद मुकीम काला गैंग के कई शातिर बदमाश अभी जेल बंद हैं। इनमें मुंशाद निवासी खंद्रावली दिल्ली की मंडौली जेल व डॉ. इसरार निवासी गांव खुरगान कैराना और सादर निवासी गांव तितरो गंगोह सहरनपुर हरियाणा की जेलों में बंद बताए जा रहे हैं। इसी गैंग का शार्प शूटर महताब काना भी जेल में बंद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुकीम काला का पिता मुस्तकीम सहारनपुर की जेल में बंद हैं।

chat bot
आपका साथी