कानून वापस लेने तक चलेगा आंदोलन

कस्बे के भारसी रोड स्थित शिवालिक ढाबे पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की एक मीटिग हुई। इसकी अध्यक्षता जावेद अख्तर ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 11:12 PM (IST)
कानून वापस लेने तक चलेगा आंदोलन
कानून वापस लेने तक चलेगा आंदोलन

शामली जेएनएन। कस्बे के भारसी रोड स्थित शिवालिक ढाबे पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की एक मीटिग हुई। इसकी अध्यक्षता जावेद अख्तर ने की। इस अवसर पर बोलते हुए रालोद के प्रदेश महासचिव सतवीर पवार ने कहा कि आने वाली 3 तारीख को नकुड़ में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। जिसके मुख्य अतिथि जयंत चौधरी होंगे। रालोद के जिला उपाध्यक्ष डा विक्रांत जावला ने कहा आज किसान पंचायतों में जयंत चौधरी को सुनने अपार भीड़ आ रही है। नकुड जनसभा जयंत चौधरी की 31 वी किसान पंचायत है। अब यह सिलसिला कृषि कानूनों के वापस लेने तक व एमएसपी पर कानून बनने तक चलता रहेगा । सरकार को किसान की बात सुननी होगी या फिर उसे जाना होगा । जिला महासचिव अरविद पवार ने कहा कि जिले से किसान ट्रैक्टर, ट्रॉली, गाड़ियों व बसों में सवार होकर नकुड़ जाएंगे। इस अवसर पर रालोद के कांधला ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार, रालोद किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश भभीसा, पप्पू प्रधान भारसी, मेहताब, इरफान तुर्की, उदयपाल आदि लोग मौजूद रहे। भाकियू स्वाज के राष्ट्रीय महासचिव बने हारून

शामली । भारतीय किसान यूनियन (स्वाज) द्वारा चौधरी हारून प्रधान को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। इससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

कैराना देहात के आर्यपुरी निवासी चौधरी हारून प्रधान को भारतीय किसान यूनियन (स्वाज) ने राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा है। संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। वहीं, नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव चौधरी हारून प्रधान ने कहा कि वह समाज एवं संगठन के हित में कार्य करेंगे। उधर, चौधरी हारून को राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने के बाद उनके शुभचितकों में खुशी का माहौल है। सहदेव सिंह अध्यक्ष, तेजपाल बने सचिव

शामली। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर समिति की राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज में बैठक हुई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी को चुना गया। सहदेव सिंह अध्यक्ष और तेजपाल वशिष्ठ सचिव बने हैं।

कमल सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, कंवरपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, रामपाल सिंह को सह कोषाध्यक्ष, कृष्णपाल को सह सचिव, सलेक चंद को संगठन मंत्री, सुरेंद्र सिंह को सह संगठन मंत्री, कृष्णपाल को संयोजक, कविद्र देशवाल, धर्मेंद्र, प्रमोद कुमार, सतीश कुमार सदस्य चुने गए हैं। सह संयोजक डा. राजपाल तोमर, ऋषिपाल शर्मा, मोहर अली, धीर सिंह, संजीव कुमार को बनाया गया है। कैराना, ऊन, शामली, कांधला, थानाभवन के ब्लाक अध्यक्ष व अन्य पदों पर भी पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। वहीं, बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता सुबेदार वीर सैन ने की।

chat bot
आपका साथी