पति-पत्नी के बीच 'शक' ले बैठा दो सगी बहनों की जान

थाना झिझाना क्षेत्र के गांव डेरालाल सिंह में दो बहनों की हत्या के पीछे की वजह कोई बड़ी नहीं थी। पति-पत्नी के बीच चला आ रहा मामूली शक दो सगी बहनों की जिदगी ले बैठा। पति ने अपने तीन भाइयों की मदद से अपनी पत्नी व साली को पीट पीटकर मार डाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 10:51 PM (IST)
पति-पत्नी के बीच 'शक' ले बैठा दो सगी बहनों की जान
पति-पत्नी के बीच 'शक' ले बैठा दो सगी बहनों की जान

शामली, जागरण टीम। थाना झिझाना क्षेत्र के गांव डेरालाल सिंह में दो बहनों की हत्या के पीछे की वजह कोई बड़ी नहीं थी। पति-पत्नी के बीच चला आ रहा मामूली शक दो सगी बहनों की जिदगी ले बैठा। पति ने अपने तीन भाइयों की मदद से अपनी पत्नी व साली को पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपित पति को उसके एक भाई के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भिजवा दिया। दो आरोपितों की पुलिस को तलाश है।

हरियाणा के गांव रिशपुर निवासी शिवानी की शादी झिझाना के गांव डेरालाल सिंह निवासी विक्रम के साथ लगभग 12 साल पहले हुई थी। शिवानी का अपने पति व ससुराल वालों से विवाद रहता था। समझौता कराने के लिए शिवानी ने गुरुवार को अपने जीजा ऋषिपाल, बहन डिपल आदि को बुलाया था। पूरे दिन चली पंचायत के बावजूद कोई हल नहीं निकला था, तब सभी लोग विक्रम के घर पर ही सो गए थे। शुक्रवार तड़के घर के पीछे जंगल में कुत्तों के भोंकने व मारपीट के शोर-शराबे पर ऋषिपाल व अन्य मौके पर पहुंचे थे, वहां पर विक्रम व उसके तीन भाई सुनील, विपिन व अंकुर पुत्र बलजोरा ने शिवानी व डिपल को लाठी डंडों से पीट रहे थे। इसके बाद आरोपित फरार हो गए थे।

दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। चारों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुरूआती दौर में हत्या का कारण पारिवारिक विवाद होना बताया था, जो किसी के गले नहीं उतर पा रहा था। अब हत्या का कारण कुछ और सामने आया है। झिझाना थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह का कहना है कि हालांकि पारिवारिक विवाद में हत्या किया जाना बताया जा रहा था लेकिन अब पता चला है कि पति विक्रम व पत्नी शिवानी में किसी बात को शक विवाद का कारण बना था। शक के चलते दोनों में मनमुटाव चला आ रहा था।

शिवानी कुछ दिन पहले अपने घर भी चली गई थी। बाद में विक्रम उसे मना कर ले आया था लेकिन शक को लेकर विवाद बादस्तूर जारी रहा। शिवानी का मन पति के साथ रहने का नहीं था। दोनों के बीच चला आ रहा शक ही बाद में शिवानी व उसकी बहन डिपल की हत्या का कारण बन गया।

chat bot
आपका साथी