काधला में बारिश के दौरान मकान गिरा, महिला-बच्ची घायल

बारिश के चलते कांधला कस्बे में एक व्यक्ति का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से महिला व बच्ची सहित दुधारू पशु भी घायल हो गए। पीड़ित ने डीएम को पत्र भेजकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:38 PM (IST)
काधला में बारिश के दौरान मकान गिरा, महिला-बच्ची घायल
काधला में बारिश के दौरान मकान गिरा, महिला-बच्ची घायल

शामली, जागरण टीम। बारिश के चलते कांधला कस्बे में एक व्यक्ति का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से महिला व बच्ची सहित दुधारू पशु भी घायल हो गए। पीड़ित ने डीएम को पत्र भेजकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश के चलते कस्बे के नई बस्ती निवासी इकबाल का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से इकबाल की पत्नी निन्नी, पांच वर्षीय महक पुत्री नौशाद व दो दुधारू पशु घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने घायलों को कस्बे के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पानी की निकासी न होने के कारण मोहल्ले का पानी उसके मकान के बराबर में पड़े खाली प्लाट में भर जाता है। पीड़ित ने कई बार प्लाट

मालिक से प्लाट में भराव करने की अपील की। पीड़ित कई बार ब्लाक अधिकारियों से पानी की निकासी कराए जाने की मांग कर चुका है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। शुक्रवार को पीड़ित ने डीएम जसजीत कौर को पत्र भेजकर मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। मकान की छत गिरी

संवाद सूत्र, थानाभवन : क्षेत्र के गांव गोसगढ़ निवासी सुशील पुत्र सुरेश शुक्रवार सुबह घर में बैठा था। छत में चरमराने की आवाज सुन परिवार घर से बाहर भाग निकला। मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मकान की कुछ दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर में रखा फर्नीचर, कपड़े आदि सभी सामान मलबे के नीचे दब गया। उधर, ग्राम प्रधान संगीता रोड ने बताया कि सुशील नाई का काम कर परिवार का लालन पालन करता है। योजना के तहत मकान बनाने के लिए लाभार्थी फार्म भी भरा था, लेकिन मकान नहीं मिला। उन्होंने पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने मांग की है।

chat bot
आपका साथी