सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से स्वजन में कोहराम

हरियाणा में सड़क हादसे में मरने वाले चार युवकों में से एक युवक शामली जनपद के मतनावली गांव का भी था। मृतक की शिनाख्त मनीष कश्यप के रूप में हुई है। देर शाम उसका शव गांव में पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:32 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:32 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से स्वजन में कोहराम
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से स्वजन में कोहराम

शामली, जागरण टीम। हरियाणा में सड़क हादसे में मरने वाले चार युवकों में से एक युवक शामली जनपद के मतनावली गांव का भी था। मृतक की शिनाख्त मनीष कश्यप के रूप में हुई है। देर शाम उसका शव गांव में पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी मनीष कश्यप अपने तीन साथियों के साथ हरियाणा के सफीदों में वेल्डिग का काम करना था। मंगलवार सुबह चारों लोग फैक्ट्री में वेल्डिग के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में चारों युवकों की मौत हो गई। गांव मतनावली निवासी मनीष कश्यप उम्र 20 पुत्र जसवीर कश्यप अपने तीन अन्य साथियों के साथ वेल्डिग का कार्य करता था।

सूचना मिलते ही स्वजन और कुछ ग्रामीण हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए। गांव में उसके घर पर ग्रामीणों का तांता लगा रहा। देर शाम करीब साढ़े छह बजे मनीष का शव गांव में पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद हर ग्रामीण की आंखें नम थीं। देर शाम गांव में ही मनीष का अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष का एक और भाई भी है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।

रूबी चौधरी बनी क्षेत्रीय मंत्री

शामली: भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकारिणी घोषित की है। शामली से रूबी चौधरी को क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व दिया गया है। सूची जारी होने पर समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और खुशी मनाई। रूबी चौधरी पहले भी कई दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। जासं

chat bot
आपका साथी