देश ने काफी तरक्की और हर क्षेत्र में हुआ सशक्त

आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवधि में देश ने काफी तरक्की की है औ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 11:37 PM (IST)
देश ने काफी तरक्की और हर क्षेत्र में हुआ सशक्त
देश ने काफी तरक्की और हर क्षेत्र में हुआ सशक्त

शामली, जेएनएन।

आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवधि में देश ने काफी तरक्की की है और हर क्षेत्र में सशक्त बना है। विकास की गति पर हमारा भारत तेजी से दौड़ रहा है। हालांकि कुछ समस्याएं भी रहीं, लेकिन इसके बावजूद विकास की रफ्तार बनी रही। 75 वर्ष आयु पूरी कर चुके लोगों का कहना है कि विकास की दृष्टि से देखें तो तब और अब में जमीं और आसमान का अंतर नजर आता है। देश सशक्त बना है और देश के लोगों का जीवनस्तर भी बेहतर हुआ है।

-------------

मेरा जन्म 13 मई 1947 को हुआ था और मुझे खुशी है कि इसी वर्ष देश को भी आजादी मिली। तब और अब में काफी बदलाव आया है। विकास की दृष्टि से देखें तो देश ने काफी तरक्की है। हालांकि कुछ कमियां भी रहीं। जैसे भ्रष्टाचार का दानव आज भी जिदा है। अगर भ्रष्टाचार न होता तो शायद विकास और अधिक होता। खैर, देश को आजादी लंबे आंदोलन के बाद मिली और बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश के लिए अपने-अपने स्तर से दायित्वों को अवश्य निभाना चाहिए।

-विनोद चौधरी, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसाइटी

-----

मेरा जन्म छह मई 1946 को हुआ था। मैं 75 वर्ष का हो चुका हूं और देश की आजादी को मिले भी 75 साल हो गए हैं। इन 75 साल में देश हर मोर्चे पर मजबूत हुआ है और तरक्की पथ पर हमारा भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जब हम छोटे थे तो गरीबी काफी अधिक थी, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती गई तो विकास भी बढ़ता गया। उस वक्त किसी के पास साइकिल होना भी बड़ी बात हुआ करती थी, लेकिन आज लोग तमाम सुख-सुविधाओं से संपन्न हुए हैं। 75 साल में आबादी बहुत अधिक बढ़ी है, जो ठीक नहीं है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिएं।

-ईश्वर पाल चौहान, एक्स आर्मी मैन

...

जब आजादी मिली थी, तब मेरी उम्र करीब पांच वर्ष थी। बहुत कुछ ध्यान नहीं है, लेकिन माता-पिता बताते थे कि हर कोई जश्न में डूबा हुआ था। मेरी उम्र 80 वर्ष है और देश में आए बदलाव को मैंने पूरा देखा है। बहुत विकास देश ने किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा भारत आने वाले समय में एक बार फिर विश्व गुरु बनेगा। मैं किसान परिवार से हूं और अब तक खेती की है। किसानों की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं हुई है, जितनी होनी चाहिए थी।

पीतम सिंह, गांव डांगरौल

--

chat bot
आपका साथी