सड़कें खस्ताहाल, नागरिक और राहगीर बेहाल

जिले में काफी सड़कों की हालत अभी भी खराब है। सड़कें उखड़ी पड़ी हैं और गड्ढे भी हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Mar 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 17 Mar 2021 06:33 PM (IST)
सड़कें खस्ताहाल, नागरिक और राहगीर बेहाल
सड़कें खस्ताहाल, नागरिक और राहगीर बेहाल

शामली जेएनएन। जिले में काफी सड़कों की हालत अभी भी खराब है। सड़कें उखड़ी पड़ी हैं और गड्ढे भी हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सड़कों को शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। ऐसे में जिले में भी काफी सड़कों पर काम हुआ था। तब मुख्य सड़कों पर ही ध्यान दिया गया था। फिलहाल, चौसाना क्षेत्र में लाव्वा दाउदपुर संपर्क मार्ग, भढ़ी भरतपुर संपर्क मार्ग, चौसाना-थानाभवन मार्ग की हालत खराब है। लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि बिड़ौली-खोड़समा गांव पर काम शुरू हो गया है। कांधला क्षेत्र में कैराना मार्ग, खंद्रावली-एरटी, किवाना-मतनावली संपर्क मार्ग उखड़ा हुआ है। जगह-जगह गड्ढे हैं। जलालाबाद क्षेत्र में रेलवे रोड, भास्कर मंडी रोड, जलालाबाद से अंबेहटा याकूबपुर, दुलावा मार्ग भी जर्जर है। कैराना क्षेत्र में कैराना-खंद्रावली, कैराना-झिझाना बदहाल होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है। नगर के अंदर मेन रोड भी खराब है।

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता रविद्र कुमार ने बताया कि काफी सड़कों की मरम्मत कराई जा चुकी है। कई सड़कों के चौड़ीकरण का शासनादेश भी हो गया है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है। कुछ सड़कों पर काम भी चल रहा है।

----

मेरठ रोड पर भी गड्ढे

मेरठ-करनाल हाईवे की हालत काफी खराब है। जगह-जगह से सड़क उखड़ी हुई है। साथ ही बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं। पिछले दिनों कुछ गड्ढों को भरा गया था। लेकिन पहले तो गड्ढे छोटे थे, अब वह गहरे व बड़े हो गए हैं। हालांकि चौड़ीकरण के लिए काम शुरू हो गया है।

---

चौसाना क्षेत्र में काफी सड़कों की हालत खराब है। चौसाना-थानाभवन मार्ग से जाने वाले लाव्वा दाउदपुर मार्ग की स्थिति तो खेत के चकरोड जैसी हो गई है।

-सतेंद्र शर्मा, लाव्वा दाउदपुर मेरठ-करनाल हाईवे की स्थिति भी खराब है। कुछ जगहों पर बड़े गड्ढे हैं। हालांकि चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। लेकिन इसमें वक्त लगेगा, तब तक मरम्मत कराई जानी चाहिए।

- शिवकुमार, बुढ़ाना रोड।

chat bot
आपका साथी