जाम से हलकान रहा शहर, नागरिक रहे परेशान

नगर में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। हनुमान रोड से शिव चौक तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। शाम के समय बुढ़ाना रोड पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण जाम लगा रहा। लंबी कतार में लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस की मशक्कत के बाद जाम की स्थिति साफ हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:59 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:59 AM (IST)
जाम से हलकान रहा शहर, नागरिक रहे परेशान
जाम से हलकान रहा शहर, नागरिक रहे परेशान

शामली, जेएनएन। नगर में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। हनुमान रोड से शिव चौक तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। शाम के समय बुढ़ाना रोड पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण जाम लगा रहा। लंबी कतार में लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस की मशक्कत के बाद जाम की स्थिति साफ हुई।

सोमवार को सुबह के समय वीवी इंटर कालेज रोड, शिवचौक, मिल रोड, भिक्की मोड़, धीमानपुरा फाटक व गुरुद्वारा तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते दोनों साइड में वाहन फंसे रहे। जाम के चलते पैदल व दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी रही। जाम के चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए बाजारों के रास्ते जाते नजर आए। दुपहिया वाहनों के चलते बाजारों में भी जाम लग गया। शाम के समय बुढ़ाना रोड पर ट्रकों की बड़ी संख्या से जाम लग गया। जाम के चलते वाहन धीरे धीरे चल रहे थे। यातायात पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद जाम पर कंट्रोल किया। देर शाम तक जाम की स्थिति कंट्रोल हुई।

-ऊन में नहीं रहा साप्ताहिक बंदी का असर

त्योहारों के चलते सोमवार को कस्बा ऊन के बाजार खोले गए। त्योहार खत्म होने के बाद साप्ताहिक बंदी का असर कस्बे में नहीं दिखाई दिया। प्रशासन द्वारा कस्बा ऊन में सोमवार का दिन साप्ताहिक बंदी के लिए वर्षों से निश्चित है, लेकिन व्यापारियों द्वारा साप्ताहिक बंदी नहीं की गई। करीब तीन महीने पहले व्यापारी दो भागों में बंट गए थे। एक वर्ग रविवार के पक्ष में था तो दूसरा सोमवार के पक्ष में था, जिसके लिए दोनों वर्गों में उच्च अधिकारियों के समक्ष साप्ताहिक बंदी का दिन निश्चित करने के लिए रखा था। बाद में जिला श्रम अधिकारी ने सोमवार का दिन ही साप्ताहिक बंदी के लिए निश्चित कर दिया था। इसका असर कस्बे में कम नजर आया, क्योंकि एक वर्ग के व्यापारियों ने ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

chat bot
आपका साथी