पुल संकरा होने से कई घंटे तक जाम लगा

कांधला कस्बे में दोनों नहरों के बीच गुरुवार को कई घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 10:21 PM (IST)
पुल संकरा होने से कई घंटे तक जाम लगा
पुल संकरा होने से कई घंटे तक जाम लगा

शामली, जेएनएन। कांधला कस्बे में दोनों नहरों के बीच गुरुवार को कई घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कस्बे में छोटी नहर का पुल संकरा होने के कारण आय दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पुल संकरा होने के बाद दुकानों का सामान सड़क तक रखा रहता है। यानी अतिक्रमण रहता है। ऐसे में जाम की समस्या अधिक विकराल होती है। वहीं, कस्बे के व्यापारी जिलाधिकारी से लेकर मंडलायुक्त और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मिलकर छोटी नहर के पुल की चौड़ीकरण की मांग कर चुके है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में लोगों जाम के झाम से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को भी कस्बे के दोनों नहरों के बीच कई घंटे जाम लगा रहा। जाम लगने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद पुलिस और कस्बे के लोगों सहित राहगीरों ने राहत की सांस ली।

---

पुआल के ढेर में लगी, हजारों का नुकसान

कैराना : गांव बसेड़ा में पुआल के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लगने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया, लेकिन तब तक हजारों की पुआल स्वाहा हो चुकी थी।

क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी जाहिद व उसके भतीजे शमशाद ने साझेदारी में पुआल ली थी। इसे शमशाद के खाली प्लाट में रखा था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम पुआल के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके की ओर ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक हजारों रुपये की पुआल जलकर स्वाहा हो चुकी थी। ग्रामीण फारूक ने बताया कि करीब 25-30 बीघा पुआल लगी हुई थी, जिसे पीड़ितों ने पशुओं के चारे के लिए लिया था, उनके 20-30 पशु हैं। आग लगने के कारण करीब एक बुग्गी पुआल छोड़कर बाकी पुआल जलकर स्वाहा हो चुकी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी