लुधियाना के राकेश का शव मिला था सिकंदरपुर में

शामली क्षेत्र के झिझाना में दो सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक नौजवान का शव मिला था। उसके गले पर चाकू से वार किए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 10:58 PM (IST)
लुधियाना के राकेश का शव मिला था सिकंदरपुर में
लुधियाना के राकेश का शव मिला था सिकंदरपुर में

शामली, जेएनएन। शामली क्षेत्र के झिझाना में दो सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक नौजवान का शव मिला था। उसके गले पर चाकू से वार किए गए थे। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एक सप्ताह बाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान लुधियाना के सतपाली गांव के युवक के रूप में हुई है। मामले में पुलिस हत्यारों के करीब पहुंच गई है, लेकिन अभी उनका नाम नहीं पता लग पाया है।

दो सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक शव बरामद हुआ था, जो खेत में हत्या करके डाला गया था। एक सप्ताह से पुलिस की टीम लगाई गई थी। मामले में सोमवार को झिझाना पुलिस को सफलता मिल गई। मृतक की शिनाख्त पंजाब के जिला लुधियाना के गांव सतपाली के राकेश के रूप में हुई। हत्या करने वाले आरोपित थाना झिझाना क्षेत्र के ही बताए गए हैं। जिनकी शिनाख्त पुलिस ने कर ली है लेकिन पुलिस जल्दी सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी। ऐसा पुलिस का दावा है। मृतक की हत्या क्यों की गई है। किस वजह से हुई है। इसका राजफाश कल हत्यारों को गिरफ्तार करने के बाद ही पुलिस करेगी ।

--मामले में काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त लुधियाना के गांव सातपाली निवासी राकेश के रूप में हुई है। आरोपित हमारे टारगेट पर हैं, जो जल्दी सलाखों के पीछे होंगे। श्यामवीर सिंह इंस्पेक्टर झिझाना

......

रहस्यमय हालात में किशोर लापता

शामली: थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव बधैव निवासी 15 वर्षीय किशोर पुनीत पुत्र परमानंद गत 3 जुलाई को रहस्यमय हालातों में लापता हो गया। उसकी माता अनिता देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा 3 जुलाई को खेत में दोपहर के समय काम कर रहा था। वहीं से वह बिना बताए कहीं चला गया। उसे सभी संभावित स्थानों पर तलाशा गया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी