जिले में रोपे गए दस लाख छह हजार पौधे

रविवार को जिलेभर में उत्साह के साथ पौधे रोपित किए गए। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। सरकारी अधिकारियों शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से पौधारोपण किया गया। साथ ही पौधों की देखरेख करने का भी संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:13 PM (IST)
जिले में रोपे गए दस लाख छह हजार पौधे
जिले में रोपे गए दस लाख छह हजार पौधे

शामली, जेएनएन। रविवार को जिलेभर में उत्साह के साथ पौधे रोपित किए गए। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। सरकारी अधिकारियों, शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से पौधारोपण किया गया। साथ ही पौधों की देखरेख करने का भी संकल्प लिया गया।

पौधारोपण अभियान के अंतर्गत जिले को नौ लाख 75 हजार 890 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था, इसके सापेक्ष 10 लाख छह हजार 989 पौधे रोपे गए। इनमें एक लाख 27 हजार 626 औषधीय पौधे भी शामिल हैं।

पौधारोपण अभियान के दौरान कोविड-19 के प्रकोप से बचाव के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन किया गया। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन क्षेत्र में कृष्णा नदी किनारे रूद्राक्ष का पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त सहारनपुर एवं पौधरोपण अभियान के नोडल अधिकारी संजय कुमार, जिलाधिकारी जसजीत कौर, विधायक शामली तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी विरेंद्र सिंह आदि ने भी छायादार व फलदार पौधे रोपित किए। इसके साथ ही बाबरी में मंत्री सुरेश राणा एवं जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गोशाला में भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविद कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, विकास खंड अधिकारी मौजूद रहे।

कांधला में देहात पूर्वी यमुना नहर मील-82 पटरी पर बाएं किनारे पर पौधारोपण विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह व प्रसन्न चौधरी ने किया। इसके साथ ही अधिकारियों एवं समूह की महिलाओं द्वारा पौधारोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी विनित जायसवाल ने नीम का पौधा रोपित किया। इसके साथ ही यहां अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वीवी इंटर कालेज में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश श्रीवास्तव ने नीम का पौधा रोपित किया। यहां उनके साथ डीआइओएस सरदार सिंह ने भी पौधे रोपित किए। श्रम विभाग के कार्यालय में सहायक श्रमायुक्त डा. संतोश अग्रहरि ने भी नीम का पौधा रोपण किया। विकासभवन में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने नीम का पौधा रोपित किया। यहां अन्य कर्मचारियों ने भी पौधे रोपित किए। पुलिस लाइन में आरआइ हरमीत सिंह ने पौधारोपण किया। इंडस्ट्रियल एरिया में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन चेप्टर शामली द्वारा निकिता पेपर मिल व अमर स्पि्लन्ट परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र शामली से असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. बनवारी लाल व आइआइए के डिवीजनल सेक्रेटरी परविद जैन, संरक्षक अशोक बंसल, चेयरमैन अशोक मित्तल, उपाध्यक्ष आशीष जैन, सचिव अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता ने नीम, सागौन व जामुन के पौधे रोपित किए। इस मौके पर अनिल कुच्छल, मुकेश शर्मा, गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे। निकिता पेपर मिल में 500 पौधे व अमर स्पिलिन्ट में 100 पौधे रोपित किए। सेंट आरसी कालेज ऑफ हायर एजुकेशन में प्राचार्य डा. सतेंद्र कुमार ने पौधारोपण किया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर यहां उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया। महाविद्यालय के परिसर में डा. चमनलाल प्राचार्य विजय सिंह पथिक डिग्री कालेज कैराना, डा. अजब बाबू शर्मा, प्रधानाचार्य एसके आर्य, सुशील कुमार शर्मा प्राचार्य, महक सिंह आदि शामिल रहे। उधर, नगर पालिका शामली में भी अध्यक्षा अंजना बंसल, ईओ सुरेंद्र यादव व सभासदों ने पौधारोपण किया।

chat bot
आपका साथी