10 कोरोना पॉजिटिव मिले, 49 को किया डिस्चार्ज

जिले में बुधवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में कुल संख्या 588 हो गई है। 49 मरीज ठीक हो गए और एक्टिव केस 137 हैं। अब तक 441 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:06 AM (IST)
10 कोरोना पॉजिटिव मिले, 49 को किया डिस्चार्ज
10 कोरोना पॉजिटिव मिले, 49 को किया डिस्चार्ज

शामली, जेएनएन। जिले में बुधवार को 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में कुल संख्या 588 हो गई है। 49 मरीज ठीक हो गए और एक्टिव केस 137 हैं। अब तक 441 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन निरंतर कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन बावजूद इसके केस बढ़ रहे है। मास्क व शारीरिक दूरी का उल्लंघन करने के चलते भी केस में इजाफा हो रहा है। हालांकि मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करने वालों पर लगातार जुर्माना भी किया जा रहा है, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि 10 मरीज जिले में नए कोविड पाजिटिव मिले हैं। जबकि 49 मरीज ठीक हुए हैं। जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुछ होम आइसोलेशन में थे और कुछ कोविड अस्पताल में भर्ती थे। जिन क्षेत्रों से नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उनमे हॉट स्पॉट बनाया जाएगा। सैनिटाइजेशन के साथ संपर्क में रहने वालों की जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले कोरोना पॉजिटिव के फोन में आरोग्य सेतु और ट्रैक एप डाउनलोड कराया जा रहा है। उन्हीं को घर में रहने की अनुमति दी जाती है, जिनके घर में अलग कमरे और शौचालय की व्यवस्था हो।

chat bot
आपका साथी