तापमान बढ़ा, मौसम हुआ और गर्म

जेएनएन शामली तापमान बढ़ रहा है और मौसम अब गर्म होने लगा है। सुबह-शाम भी अब हल्की ठंड ही होती है। लोग भी अब गर्मी के कपड़ों में दिखने लगे हैं। साथ ही शीतल पेय पदार्थाें की बिक्री भी बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:21 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 11:21 PM (IST)
तापमान बढ़ा, मौसम हुआ और गर्म
तापमान बढ़ा, मौसम हुआ और गर्म

जेएनएन, शामली: तापमान बढ़ रहा है और मौसम अब गर्म होने लगा है। सुबह-शाम भी अब हल्की ठंड ही होती है। लोग भी अब गर्मी के कपड़ों में दिखने लगे हैं। साथ ही शीतल पेय पदार्थाें की बिक्री भी बढ़ रही है।

अब कोहरे का भी प्रकोप नहीं है और ठंड तो काफूर हो गई है। मौसम साफ है तो धूप समय से निकल रही है। दिन चढ़ने के साथ धूप चटक होती है और दोपहर में गर्मी का खूब अहसास हो रहा है। शहर में जलजीरा, गन्ने के रस समेत अन्य पेय पदार्थाें की बिक्री भी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मियों के लिए टी-शर्ट की बिक्री भी बढ़ गई। व्यापारियों ने नया स्टाक मंगा लिया है। --

बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान

मौसम बदल रहा है और ऐसे में वायरल संक्रमण का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। बुखार, खांसी-जुकाम आदि के मरीजों की संख्या अस्पतालों में बढ़ रही है। सीएचसी के चिकित्सक डा. विजेंद्र ने बताया कि मौसम जब बदलता है तो वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। हम लापरवाही शुरू कर देते हैं और बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। अभी ऐसा मौसम नहीं है कि ठंडी चीजों का सेवन करने लगें। साथ ही सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े अभी पहनते रहें। पौष्टिक खाना खाएं। बासी भोजन से बिल्कुल किनारा रखें।

---

पांच दिन का तापमान

दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम

24 फरवरी, 30.8, 10.2

23 फरवरी, 21.1, 10.6

22 फरवरी, 26.7, 12.2

21 फरवरी, 25.8, 12.6

20 फरवरी, 25.0, 10.5

chat bot
आपका साथी