शुगर मिल में तकनीकी खराबी..शहर हुआ जाम

जागरण संवाददाता शामली शुगर मिल में तकनीकी खराबी के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक श

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:38 PM (IST)
शुगर मिल में तकनीकी खराबी..शहर हुआ जाम
शुगर मिल में तकनीकी खराबी..शहर हुआ जाम

जागरण संवाददाता, शामली : शुगर मिल में तकनीकी खराबी के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक शहर जाम के झाम में फंसा रहा। वाहन रेंगते रहे और लोग हलकान रहे। जहां देखो, वहां वाहनों की कतार लगी थी और पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जब शामली में जाम की समस्या उत्पन्न न होती हो। सोमवार को शुगर मिल में सफाई कराई गई थी। इसके चलते करीब आठ-नौ घंटे तक पेराई और तौल बंद रही थी। किसान मिल में गन्ना नहीं ला सके, जो खेतों में कटा पड़ा था। इसके चलते मंगलवार को सुबह से ही अन्य दिनों के मुकाबले गन्ना लदे वाहनों की संख्या अधिक थी और मिल में तकनीकी खराबी आ गई। मिल में क्षमता के अनुरूप पेराई नहीं हो पा रही थी। इसके चलते गन्ने से लदे वाहनों का कम-कम संख्या में ही मिल में प्रवेश हो रहा था। ऐसे में जाम की समस्या बढ़ती चली गई। कैराना रोड, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, मिल रोड, हनुमान धाम रोड पर गन्ने से वाहनों की कतार लगी हुई थी। ऐसे में वाहनों को निकलने के लिए जगह नहीं मिली और जाम बढ़ता चला गया। इसका असर बुढ़ाना रोड और दिल्ली रोड के साथ धीमानपुरा तक दिखाई दिया। दोपहर बाद श्री मेहंदीपुर बालाजी से आई अखंड ज्योत की शोभायात्रा शहर से होकर गुजरी तो स्थिति और बेहाल हो गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू कराने का थोड़ा-बहुत प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। देर शाम तक भी वीवी इंटर कॉलेज रोड से लेकर मिल गेट तक जाम लगा हुआ था।

chat bot
आपका साथी