दिनभर रही धूप, तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा

दिनभर धूप रहने से तापमान में इजाफा हो गया है। उमसभरी गर्मी का खूब अहसास हुआ। शाम को भी उमस कम नहीं हुई थी। अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:19 PM (IST)
दिनभर रही धूप, तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा
दिनभर रही धूप, तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा

शामली, जागरण टीम। दिनभर धूप रहने से तापमान में इजाफा हो गया है। उमसभरी गर्मी का खूब अहसास हुआ। शाम को भी उमस कम नहीं हुई थी। अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस था।

शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए थे और ऐसे में हल्की ही धूप थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ अधिकांश बादल छट गए और धूप तेज हो गई। उमस पहले से ही अधिक थी। ऐसे में लोग धूप से बचाव के लिए सिर-मुंह को कपड़े से ढककर ही निकले। महिलाएं छाते से भी धूप से बचती दिखी। शीतल पेय की दुकानों पर भी भीड़ रही। शाम तक धूप रही। सूरज ढलने के बाद तपिश में कमी आई, लेकिन उमस काफी थी। दो कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस हुए चार

जागरण संवाददाता, शामली : जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के दो केस मिले हैं। अब सक्रिय केस चार हो गए हैं। वहीं, शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत गांवों में बच्चों एवं किशोरों के सैंपल लिए गए।

नौ दिन बाद 20 जुलाई को दो संक्रमित मिले थे। इसके बाद दो दिन कोई नया केस नहीं आया। विशेष अभियान के तहत दो दिन पूर्व जिले में ई-रिक्शा चालकों व बसों के चालक-परिचालकों के सैंपल लिए थे। कांधला निवासी दो ई-रिक्शा चालकों की आरटी-पीसीआर जांच में रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शुक्रवार को 2541 कुल एंटिजन जांच हुई, जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12898 हो गई है और 12849 मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण की दर 2.17 और ठीक होने की दर 99.62 फीसद है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।

वहीं, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. सुशील कुमार ने बताया कि विभिन्न गांवों में विशेष अभियान के तहत पांच से 18 वर्ष आयु तक वालों की जांच की गई। काफी सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भी लगातार भेजे जा रहे हैं। 16 जुलाई से शुरू हुआ अभियान 25 जुलाई तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी