दोपहर में निकली धूप, शीतलहर का प्रकोप जारी

शामली जेएनएन कोहरे से तो राहत रही पर धूप दोपहर में निकली। शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और शाम को तो ठंड और अधिक बढ़ गई। तापमान कुछ बढ़ा लेकिन ठिठुरन के अहसास में कमी नहीं महसूस हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:03 PM (IST)
दोपहर में निकली धूप, शीतलहर का प्रकोप जारी
दोपहर में निकली धूप, शीतलहर का प्रकोप जारी

शामली, जेएनएन : कोहरे से तो राहत रही, पर धूप दोपहर में निकली। शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और शाम को तो ठंड और अधिक बढ़ गई। तापमान कुछ बढ़ा, लेकिन ठिठुरन के अहसास में कमी नहीं महसूस हुई।

अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को दोपहर तक कोहरा रहा था। शनिवार सुबह कोहरे से राहत थी, लेकिन वातावरण में ऊपर की तरफ धुंध थी, जिसके कारण सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवा भी गत दिनों के मुकाबले तेज थी और ऐसे में कंपकंपी छूट रही थी। मौसम को देखते हुए धूप निकलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही थी, लेकिन दोपहर में 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालांकि धूप चटक नहीं रही, पर ठंड से कुछ राहत तो मिली। शाम को जल्दी ही धूप ओझल हो गई और ठिठुरन भी बढ़ने लगी। लोग अच्छी तरह से गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोग अलाव तापते रहे। नगर पालिका की ओर से भी अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। रात गहरी होने के साथ ही तापमान गिरने लगा। वहीं, रात के समय पाला भी खूब पड़ रहा है, जिससे सभी फसलों को नुकसान है। कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि फसल में सल्फर का प्रयोग करें और रात के समय हल्की सिचाई करते रहें।

---

ईओ ने दिए निर्देश

नगर पालिका शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र यादव ने सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि रात्रि में शहर का भ्रमण जारी रखें। अगर कोई बाहर सोता मिलता है तो उन्हें रैन बसेरे में लाया जाए। निर्धारित स्थानों पर नियमित रूप से अलाव के लिए लकड़ी का प्रबंध किया जाए।

---

सात दिन का तापमान

दिनांक, अधिकतम, न्यूनतम

23 जनवरी, 20.0, 7.0

22 जनवरी, 18.2, 6.8

21 जनवरी, 21.8, 8.8

20 जनवरी, 20.0, 9.8

19 जनवरी, 23.2, 6.6

18 जनवरी, 19.8, 8.6

17 जनवरी, 15.6, 7.0

---

अंकुर त्यागी

chat bot
आपका साथी