छात्राओं को बनाया एक दिन का अधिकारी, सौंपा कार्यभार

शामली जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन के आदेश पर जिले के विभिन्न कालेजों की छह छ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:48 PM (IST)
छात्राओं को बनाया एक दिन का अधिकारी, सौंपा कार्यभार
छात्राओं को बनाया एक दिन का अधिकारी, सौंपा कार्यभार

शामली, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन के आदेश पर जिले के विभिन्न कालेजों की छह छात्राओं को विभिन्न विभाग का एक दिन का सांकेतिक अधिकारी बनाया गया।

शनिवार को शासन के आदेश पर डीएम जसजीत कौर की ओर से मेगा इवेंट नायिका का आयोजन किया गया है। जिसके तहत डीएम जसजीत कौर ने जनपद के कई प्रशासनिक पदों पर मेधावी छात्राओं को सांकेतिक अधिकारी बनाते हुए उनके विचारों को जाना। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के हिदू कन्या इंटर कालेज, सरस्वती बालिका मंदिर इंटर कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज कालेजों की छात्राओं को एक दिन की सांकेतिक नायिका अधिकारी के रूप नियुक्त कर पदों पर कार्यरत होकर कैसे पदगत दायित्वों का निर्वहन किया जाता है, प्रति जागरूक करना, जिसके फलस्वरूप वे स्वयं देश व प्रदेश के प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा लेगी तथा दूसरी बालिकाओं हेतु रोल माडल बनने का काम होगा। उन्होंने बताया कि खुशी को एक दिवसीय उपजिलाधिकारी सदर बनाया गया। वहीं उन्होंने बतौर एसडीएम थानाभवन में पहुंचकर जन समस्याएं भी सुनी। वहीं शगुन को एक दिवसीय जिला विद्यालय निरीक्षक, यशवी चौहान को जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। वन स्टाप सेंटर प्रभारी गजाला त्यागी ने उनको शासन की हेल्पलाइन, वन स्टाप सेंटर के कार्य के बारे में जानकारी दी। वहीं सृष्टि अग्रवाल को जिला पूर्ति अधिकारी, मीनाक्षी पंवार को जिला द्विव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अनम को जिला कार्यक्रम अधिकारी, गिनिशा को जिला पंचायतराज अधिकारी बनाया गया। इस दौरान विभाग संबंधित सभी कार्यों को छात्राओं ने किया। शाम पांच बजे तक छात्राएं पदों पर रहीं।

chat bot
आपका साथी