कोरोना से डटकर किया मुकाबला, अब बिल्कुल स्वस्थ

कोरोना संक्रमण ने चपेट में ले लिया और कुछ दिन अस्पताल में भी रहना पड़ा। लेकिन जीतता वही है जो डटकर मुकाबला करता है। बस इसी सोच के साथ कोरोना से जंग लड़ी और यह जीत हासिल की। यह कहना है दयानंदनगर निवासी हर्षित का।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 10:58 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 10:58 PM (IST)
कोरोना से डटकर किया मुकाबला, अब बिल्कुल स्वस्थ
कोरोना से डटकर किया मुकाबला, अब बिल्कुल स्वस्थ

शामली, जागरण टीम। कोरोना संक्रमण ने चपेट में ले लिया और कुछ दिन अस्पताल में भी रहना पड़ा। लेकिन जीतता वही है, जो डटकर मुकाबला करता है। बस इसी सोच के साथ कोरोना से जंग लड़ी और यह जीत हासिल की। यह कहना है दयानंदनगर निवासी हर्षित का।

उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी सावधानी बरत रहे थे। लेकिन पता नहीं चला कि कब और कहां लापरवाही हुई। बुखार आने पर जांच कराई थी और रिपोर्ट पाजिटिव थी। सांस लेने में भी थोड़ी परेशानी थी और ऐसे में कोविड अस्पताल में भर्ती रहना था। स्वास्थ्य कर्मियों ने ठीक तरह से देखभाल की। वह अस्पताल में प्राणायाम भी करते रहे। ठीक होने के बाद घर आए, लेकिन एहतियात बरतते रहे।

दिन में एक बार काढ़ा, सब्जियों का सूप और मौसमी फलों का सेवन किया। नाश्ते में अंकुरित अनाज लिया, जिससे कमजोरी दूर हो सके। ठीक होने के बाद भी वह सावधानी का गंभीरता के साथ ध्यान रख रहे हैं। संक्रमित होते हैं तो हमें घबराना नहीं चाहिए और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार कराना चाहिए। घर में आइसोलेट रहें तो भी कोई लापरवाही न करें। साथ ही वैक्सीन जरूर लगवा लें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। अरविद जैन बने जेएलएन इंटर कालेज समिति अध्यक्ष

संवाद सूत्र, गढ़ी पुख्ता: अरविन्द जैन श्री जवाहरलाल नेहरु इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष चुने गए। सुरेश शर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया है।

बुधवार को कस्बा गढ़ी पुख्ता स्थित श्री जवाहरलाल नेहरु इंटर कालेज प्रबंध समिति का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद वर्मा व पर्यवेक्षक राकेश कुमार की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। साथ ही 12 पदों के लिए निर्धारित समय पर 12 आवेदन प्राप्त हुए। जांच में सभी नामांकन वैध मिले। निर्धारित समय पर चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की, जिसमें अरविन्द जैन अध्यक्ष, सुरेश शर्मा मंत्री, राकेश शर्मा उपाध्यक्ष, उपमंत्री नरेश सैनी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा चुने गए।

कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद त्यागी, महेन्द्र कुमार, रिफाकत अली, नीरज जैन, संजय कुमार, वीरेन्द्र सिंह, अरूण जैन बने। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द जैन ने कहा कि विद्यालयों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रबंधक सुरेश शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर पप्पू बोकाडिया, सोहेन्द्र सिंह, नीरज शर्मा, धीरसिंह, शंभूनाथ, नवीन कुमार आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी